फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Bomb threat reported seven times in eight months in Rajasthan each time it was a rumour

Rajasthan Bomb Threat: राजस्थान में आठ महीने में सात बार बम की सूचना, हर बार निकली अफवाह

Thu, 22 Aug 2024 05:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Aug 2024 05:51 PM IST
सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को एक बार फिर एयरपोर्ट पर बम की सूचना से हडकंप मच गया। हालांकि, इस बार भी यह सिर्फ अफवाह निकली। लेकिन बीते आठ महीने में जयपुर में ऐसा सात बार हो चुका है, जिसमें एयरपोर्ट, स्कूल, अस्पताल और मॉल्स को बम से उड़ाने के ई-मेल्स भेजे गए।

विज्ञापन
Rajasthan Bomb threat reported seven times in eight months in Rajasthan each time it was a rumour
राजस्थान में बम की सूचना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के एयरपोर्ट पर गुरुवार को बम की सूचना से हंगामा मच गया। एयरपोर्ट पर एक यात्री ने ही अपने बैग में बम होने की सूचना सुरक्षा कर्मियों को दी। इसके बाद जयपुर से भोपाल जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट को रोक लिया गया। एक घंटे तक विमान की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। आखिर में बम की सूचना देने वाले व्यक्ति ने ही इसे अफवाह बता दिया।

विज्ञापन


जयपुर में यह इकलौता मामला नहीं है। बीते आठ महीनों में यहां छह बार बम होने की सूचना मिली है। इसमें पिछले साले 27 दिसंबर के बाद इस साल 15 फरवरी, 26 अप्रैल, 29 अप्रैल, 13 मई,  18 जून और 22 अगस्त की तारीखें शामिल हैं। बीते साल 27 दिसंबर को भी जयपुर सहित करीब आधा दर्जन से अधिक एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ऑफिशियल कस्टमर केयर आईडी पर ईमेल मिलने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई थी। इस बार भी जांच में किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।
विज्ञापन


इसी साल 15 फरवरी की रात को जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जयपुर एयरपोर्ट की ऑफिशियल आईडी पर डॉन ऑफ इंडिया नाम की आईडी से ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी। जांच में सुरक्षा एजेंसी और पुलिस को कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला था। हालांकि, इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चौथी लेयर को और जोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार दोपहर 26 अप्रैल को एयरपोर्ट प्रशासन की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज आया। एयरपोर्ट प्रशासन को धमकी भरा यह मैसेज दोपहर डेढ़ बजे मिला। धमकी वाला ईमेल राजेश नाम की आईडी से भेजा गया था। साथ ही इस मैसेज में एक चेतावनी भी शामिल थी। धमकी देने वाले ने लिखा, जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 गेट पर एक काले बैग में बम रखा है। मैं बेंगलुरु में बैठा हूं। इसके बाद 29 अप्रैल को जयपुर एयरपोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। लेकिन इस बार भी यह अफवाह निकली।

13 मई को स्कूलों को बम से उड़ाने का आया ई-मेल
इसके बाद 13 मई को जयपुर के कई बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने का ई-मेल आया। सूचना मिलते ही परिजन स्कूल अपने बच्चों को लेने के लिए पहुंच गए। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। सभी स्कूलों में गहन जांच की गई, लेकिन कहीं भी बम नहीं मिला।


18 जून को फिर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का ई-मेल
18 जून को देश के 41 एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसमें जयपुर एयरपोर्ट भी शामिल था। दोपहर एक बजे एयरपोर्ट को ई-मेल के जरिए बम होने की सूचना मिली। सीआईएसएफ ने तलाशी ली, लेकिन कहीं बम नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed