फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Board 12th Result Topper from Alwar District Prachi Soni Marksheet Full Details

Rajasthan News: अलवर की प्राची सोनी 100 प्रतिशत अंकों के साथ बनीं स्टेट टॉपर, सभी विषयों में मारी बाजी

Mon, 20 May 2024 05:34 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 20 May 2024 05:34 PM IST
सार

RBSE 12th Topper Prachi Soni : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 12वीं कक्षा के रिजल्ट में इस बार भी छात्राओं ने परिणामों में अव्वल प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगातार टॉप करने वाले छात्रों की खबर आती जा रही है। विज्ञान संकाय में अलवर की प्राची सोनी ने पूरे 500 अंक प्राप्त कर शत-प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Board 12th Result Topper from Alwar District Prachi Soni Marksheet Full Details
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरबीएसई ने आज बारहवीं कक्षा के तीनों संकायों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। परिणाम जारी होने के बाद से प्रदेश के हर क्षेत्र से सर्वोच्च परिणाम प्राप्त करने वाले छात्रों की लगातार खबरें आ रही हैं। प्रदेश की छात्राओं ने विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों ही संकायों में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया है। अलवर की प्राची सोनी 100 प्रतिशत अंकों के साथ स्टेट टॉपर रहीं।
विज्ञापन


अलवर के समीप खैरथल में इकरोटिया निवासी प्राची सोनी ने 100 % अंक लाकर एक मिसाल पेश की है। खैरथल में एक्सिस एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा प्राची के पिता एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं। छात्रा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उसकी सफलता के पीछे स्कूल टीचर और उसके मम्मी-पापा हैं।
विज्ञापन


इधर टोंक जिले के पीपलू की श्रेयांशी त्रिपाठी ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। श्रेयांशी केवीएम पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, सीकर में अध्ययनरत थी। श्रेयांशी के अंग्रेजी, फिजिक्स, गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए वहीं हिंदी और केमिस्ट्री विषय में 99 अंक प्राप्त किए हैं। श्रेयांशी के पिता अरविंद त्रिपाठी अध्यापक हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। श्रेयांशी सिविल सेवा में जाकर जनता की सेवा करनी चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed