फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJP target of hoisting tricolor on one crore 10 lakh houses

Rajasthan: बीजेपी के एक करोड़ 10 लाख घरों पर तिरंगा लगाने का टारगेट, PM मोदी ने मन की बात में कही थी

Sun, 06 Aug 2023 11:21 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 06 Aug 2023 11:21 AM IST
सार

राजस्थान बीजेपी प्रदेश के एक करोड़ दस लाख घरों पर तिरंगा लगाएगी। इसको सफल बनाने के लिए बीजेपी प्रदेश इकाई इस मुहिम में जुट गई है।

विज्ञापन
Rajasthan BJP target of hoisting tricolor on one crore 10 lakh houses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान के बाद से ही प्रदेश इकाई तिरंगा यात्रा और तिरंगा लगाने की मुहिम को सफल बनाने में जुटी हुई है। प्रदेश इकाई द्वारा एक करोड़ घरों में तिरंगा लगाया जाना प्रस्तावित है, जिसकी रूप रेखा तैयार की जा चुकी है। बीजेपी राजस्थान इकाई प्रधानमंत्री के आव्हान को शब्द दर शब्द लागू करने की जद्दोजहद में जुटी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में हर घर तिरंगा लगाने की बात कही थी, जिसको लेकर बीजेपी की रणनीति तैयार की जा चुकी है। बीजेपी एक करोड़ घरों तक पहुंचकर तिरंगा लगाने के मिशन पर जुट चुकी है। प्रदेश इकाई ने इस काम के लिए मंडल स्तर पर मौजूद अपनी टीम को चुना है। बीजेपी के राजस्थान में 1100 मंडल हैं, जिन पर अध्यक्ष और पूरी टीम तैयार है। हर मंडल को एक हजार तिरंगा का टारगेट भी दे दिया गया है, जिसका जोड़ एक करोड़ 10 लाख होता है।
विज्ञापन


मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा लगाना होगा और तस्वीरें भी साझा करनी होंगी। तिरंगा प्रदेश कार्यालय से उपलब्ध कराने की चर्चा है, जिससे कार्यक्रम की पूरी मॉनिटरिंग हो सके। तिरंगा लगाने के साथ हर मंडल पर तिरंगा यात्रा भी निकाली जानी प्रस्तावित है। कार्यकर्ता बाइक और अन्य साधनों से इस यात्रा को निकालेंगे। जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालने के लिए प्रदेश के नेताओं की जिम्मेदारी लगाई जानी भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी अपनी-अपनी रणनीति के तहत हर घर पहुंचने की तैयारी कर रही हैं। जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मोबाइल फोन के माध्यम से एक करोड़ से ज्यादा घरों में अपनी पहुंच बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी तिरंगा लगाने से हर घर में अपनी पहुंच और संबंध मजबूत करने में जुटी है। तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा इस दिशा में एक प्रयोग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed