फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : BJP state president said about Rot, no relation with those who talk about breaking the society

Rajasthan News: राजकुमार रोत को लेकर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, समाज को तोड़ने की बात करने वालों से नाता नहीं

Fri, 30 Aug 2024 03:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 03:29 PM IST
सार

राज्य में होने वाले उपचुनावों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा अपने बलबूते पर चुनाव लड़ने में सक्षम है और किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी प्रदेश प्रभारी द्वारा राजकुमार रोत के साथ गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि समाज को तोड़ने की बात करने वालों से हमारा कोई नाता नहीं है।

विज्ञापन
Rajasthan : BJP state president said about Rot, no relation with those who talk about breaking the society
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल के भारतीय आदिवासी पार्टी के साथ गठबंधन की बात को सिरे से मना कर दिया है। राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और प्रदेश प्रभारी ने भी सिर्फ अपनी बात रखी है। उन्होंने कहीं भी यह नहीं कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाप के साथ गठबंधन करने जा रही है। 

विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि राजकुमार रोत समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं, उनके बयान समाज में खाई खोदने का काम कर रहे हैं, जिसे हम कभी भुला नहीं सकते। उन्होंने कहा कि रही बात आदिवासी क्षेत्र के विकास की तो केंद्र सरकार सबके विकास को लेकर समर्पित है और सबका विकास करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, इसके लिए हमें किसी से गठबंधन करने की आवश्यकता नहीं है ।
विज्ञापन


यूपी में होने वाले चुनावों को लेकर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करके चुनाव नहीं लड़ेगी। मदन राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में उपचुनावों के लिए सभी सीटों पर भाजपा अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी और बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed