फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: BJP state president's bad words regarding Bhilwara incident

Rajasthan: भीलवाड़ा कांड को लेकर BJP प्रदेशाध्यक्ष के बिगड़े बोल, पुलिसकर्मियों में रोष, जानिए क्या बोले जोशी

Tue, 08 Aug 2023 12:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 08 Aug 2023 12:00 AM IST
सार

भीलवाड़ा कांड को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने प्रवास के दौरान एक जन सभा को संबोधित करते हुए पुलिस कर्मियों को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Rajasthan: BJP state president's bad words regarding Bhilwara incident
लोगों को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सोशल मीडिया पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का पुलिसकर्मियों को लेकर भाषण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस विवादित वीडियो में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पुलिसकर्मियों के लिए आपत्तिजनक शब्द बोल रहे हैं। सीपी जोशी ने पुलिसकर्मियों को सार्वजनिक तौर पर शराबी और कुत्ता तक बोल दिया।
विज्ञापन


दरसल जोशी ने भीलवाड़ा कांड पर चर्चा करते हुए कहा कि जब बच्ची के परिवार ज़न रिपोर्ट के लिए गए तो यह शराबी लोग उसकी टीसी मांगते हैं, उसका आधार मांगते हैं परंतु जब किसी बजरी के डंपर को निकालना होता है तो यह कुत्ते की तरह भागते हुए जाते हैं।
विज्ञापन

 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो देखकर पुलिसकर्मियों की भावनाए आहत हुई हैं। पुलिसकर्मियों में इस वीडियो को लेकर काफी रोष भी देखने को मिल रहा है। कहना है कि जब तक बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी अपने विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया या फिर मीडिया के माध्यम से अपने विवादित बयान को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांग लेते तब तक के लिए बीजेपी का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed