{"_id":"65e206b682b241c7660ba39c","slug":"rajasthan-bjp-protested-against-sexual-exploitation-of-women-in-sandeshkhali-2024-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण पर BJP ने किया प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण पर BJP ने किया प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग
Fri, 01 Mar 2024 10:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू/अजमेर/धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू/अजमेर/धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:20 PM IST
सार
भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि संदेशखली क्षेत्र की भोली भाली और मजबूर महिलाओं के साथ लंबे समय से यौन शोषण और अत्याचार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर हुआ है।
विज्ञापन
झुंझुनू कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के संदेशखली में महिलाओं के साथ किए गए यौन शोषण के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने झुंझुनू कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता बबलू चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकर को बर्खास्त करने की मांग रखते हुए कहा कि त्रिणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख और उसके साथियों ने संदेशखाली क्षेत्र की भोली भाली और मजबूर महिलाओं के साथ लंबे समय तक यौन शोषण व अत्यचार कर अपराध किया है। इतना ही नहीं शाहजहां शेख ने वहां की निरीह और मासूम जनता की संपत्तियों पर अवैध कब्जे भी किए गए। इस पर कार्रवाई के लिए जब प्रवर्तन निदेशालय की टीम गई तब भी इस व्यक्ति के लोगों ने उन पर आक्रमण किया।
विज्ञापन
ये कार्य पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर हुआ है। पश्चिम बंगाल में त्रिणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता पर अत्यचार की इस तरह की अनेक घटनाएं निरंतर कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की इस घटना से देश की महिलाओं में आक्रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, भाजपा नेता बबलु चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, संजय जांगिड, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, चनाना सरपंच चरण सिंह, धर्मवीर अड़ावता, पूर्व सरपंच अर्जुन महला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
धौलपुर में भाजपाइयों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
धौलपुर में भाजपाइयों का कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी होने के बाद सियासत देश भर में गर्माने लगी है। इसका असर धौलपुर में भी देखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और संगठन पदाधिकारी ने जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर निधि बीटी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

अजमेर में भाजपा कार्यकर्ताओं फूंका पुतला।
- फोटो : अमर उजाला
अजमेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी सरकार का पुतला
पश्चिम बंगाल मे संदेशखाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार का शुक्रवार शाम को पुतला फूंका। इस मौके पर सांसद भगीरथ चौधरी ने कहा कि बड़ी संख्या में संदेशखाली की महिलाएं पिछले कुछ दिनों से ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, सांसद भागीरथ चौधरी ने आरोप लगाया कि ममता की पार्टी टीएमसी नेता शेख शाहजहां शेख ने उनका यौन उत्पीड़न किया और फिर जबरन जमीनों पर कब्जा कर लिया। महिलाएं मांग कर रही है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके गुर्गों को फांसी दी जाए।