{"_id":"69a4f53a17528cd59903be1e","slug":"rajasthan-bjp-new-state-committee-permanent-invited-members-bhajanlal-sharma-vasundhara-raje-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, सभी जिलों को मिला प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, सभी जिलों को मिला प्रतिनिधित्व
Mon, 02 Mar 2026 07:56 AM IST
Ashutosh Pratap Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Ashutosh Pratap Singh
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:56 AM IST
सार
राजस्थान में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश कार्यसमिति की नई सूची जारी की है। इसमें कई वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है और सभी जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन
जारी हुई लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश कार्यसमिति की नई सूची जारी की है। इस कार्यसमिति में कई वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है और सभी जिलों को प्रतिनिधित्व देने पर विशेष ध्यान रखा गया है। नई सूची में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, सतीश पूनियां, सीपी जोशी, गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मेघवाल, भागीरथ चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू और राजेंद्र राठौड़ को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इसके अलावा जयपुर शहर से सुमन शर्मा, सुनील कोठारी, रणजीत सोडाला और ज्योति खंडेलवाल को कार्यसमिति में जगह मिली है। जयपुर दक्षिण से प्रोमिला कुंडारा और जयपुर उत्तर से रत्ना कुमारी को शामिल किया गया है। बीकानेर शहर से गोपाल गहलोत और सत्यप्रकाश आचार्य को कार्यसमिति में जगह मिली है, जबकि बीकानेर देहात से कुंभाराम सिंह और जालिम सिंह भाटी को सदस्य बनाया गया है। श्रीगंगानगर से महेश पेड़ीवाल और संतोष बावरी को कार्यसमिति में शामिल किया गया है और हनुमानगढ़ से दमयंती बेनीवाल को सदस्य बनाया गया है।