फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJP leader wrote letter to Amit Shah regarding Sonia Gandhi Rajya Sabha nomination

Rajasthan: सोनिया गांधी के राज्यसभा नामांकन को चुनौती देने का मामला, BJP नेता ने गृहमंत्री शाह को लिखा पत्र

Mon, 19 Feb 2024 04:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 04:28 PM IST
सार

सोनिया गांधी का राज्यसभा नामांकन एक बार फिर से सुर्खियों में है। योगेंद्र सिंह तंवर ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Rajasthan BJP leader wrote letter to Amit Shah regarding Sonia Gandhi Rajya Sabha nomination
सोनिया गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी का नामांकन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। क्योंकि योगेंद्र सिंह तंवर जो चुन्नीलाल गरासिया के इलेक्शन एजेंट हैं, उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सोनिया गांधी की देश एवं विदेश की संपत्तियों की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


बता दें कि योगेंद्र सिंह तंवर ने अमित शाह को पत्र लिखकर यह कहा है कि सोनिया गांधी की संपत्तियों की जांच करवाई जाए। सोनिया गांधी के राज्यसभा नामांकन के ऊपर उचित कार्रवाई की जाए। क्योंकि सोनिया गांधी ने नामांकन भरते हुए संपूर्ण जानकारी नहीं दी है और इटली में जो उनके पैतृक संपत्ति है, उसके विषय में कई महत्वपूर्ण बातें छुपाई गई हैं।
विज्ञापन




महत्वपूर्ण है कि योगेंद्र सिंह ने सोनिया गांधी के नामांकन के खिलाफ विधानसभा में आपत्ति दर्ज की थी, जिसका जवाब देते हुए कांग्रेस कमेटी ने सोनिया गांधी की इटली में विभिन्न शहरों के अंदर संपत्ति होना स्वीकार था। परंतु इस आपत्ति को विधानसभा के अंदर खारिज कर दिया गया था एवं सोनिया गांधी का नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed