फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJP government will run Chalo Gaon Ki Oor campaign in Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान में BJP सरकार चलाएगी 'चलो गांव की ओर' अभियान, लोकसभा की सभी सीटें जीतने का लक्ष्य

Mon, 05 Feb 2024 06:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 06:37 PM IST
सार

शहरी इलाकों की पार्टी समझी जाने वाली बीजेपी अब ग्रामीण इलाकों में अपना जनाधार मजबूत करेगी। लोकसभा चुनाव में इसे अमल करने जा रही है। बीजेपी ग्रामीण इलाकों पर फोकस करते हुए मंगलवार से देश भर में 'चलो गांव की ओर' अभियान शुरू कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan BJP government will run Chalo Gaon Ki Oor campaign in Rajasthan
नारायण पंचारिया, पूर्व राज्यसभा सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में चलो गांव की ओर अभियान नौ से 11 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्री, विधायक तथा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोश सहित पूरी बीजेपी गांवों में रात्रि विश्राम करेगी। बीजेपी नेता-कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करेंगे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी फुल फ्रूप रणनीति बना रही है। देश में ऐसा कोई वर्ग और तबका नहीं है, जिस तक बीजेपी नहीं पहुंच रही है। शहरी पार्टी समझी जाने वाली भाजपा लगतार इस मिथक को तोड़ने का प्रयास कर रही है। यही कारण है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने देश भर में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचने जा रही है। बीजेपी ने चार से 11 फरवरी तक देश भर के सभी गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व राज्यसभा सांसद, नारायण पंचारिया ने कहा कि कांग्रेस अपनी गिरवान में झांककर देखे कि इससे पहले किस-किस को भारत रत्न दिया गया है। क्या इससे पहले इंदिरा गांधी को नहीं दिया गया। ये लोग सिर्फ ऐसी ही राजनीति करते हैं, ये गलत है कि भारत रत्न मरे हुए व्यक्ति को दिया जाता है। पंचारिया ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा को क्या पता कार्यकर्ता का मतलब क्या होता है। हमारी पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा जाता है। इसलिए आखरी पंक्ति का कार्यकर्ता भी सूबे का मुख्यमंत्री बन सकता है। ये परिवार वाली पार्टी है, ये एक परिवार से ही संचालित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed