फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJP Candidates Internal Dispute raise party Concerns Know Key Details news in Hindi

Politics: क्या राजस्थान BJP में सब कुछ ठीक नहीं? जानू बोले- कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की चासनी कब तक चाटता रहेगा

Fri, 06 Sep 2024 04:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 Sep 2024 04:12 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता जानू ने कहा- सरकार में शामिल विधायक और संगठन के लोग खुद अपनी ही सरकार से असंतुष्ट होते जा रहे हैं। आखिर, कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की चासनी कब तक चटता रहेगा? अगर, सरकार कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को पूरा नहीं करेगी तो नाराजगी और असंतोष बढ़ेगा। 

विज्ञापन
Rajasthan BJP Candidates Internal Dispute raise party Concerns Know Key Details news in Hindi
भाजपा प्रवक्ता ने सरकार पर उठाए सवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या राजस्थान भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है? यह सवाल प्रदेश के सियासी गलियारों में रह-रहकर उठकर रहा है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है कि क्यों भाजपा और प्रदेश सरकार से जुड़े जनप्रतिनिधि खुद इस तरह के संकेत दे रहे हैं। किरोड़ीलाल मीणा के मंत्री पद से इस्तीफा देने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। वहीं, एक विधायक ने हाल ही में मंत्री की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए थे और अब भाजपा प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी ही सरकार पर गंभीर सवाल उठा दिए हैं। जानू ने भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और निर्णय प्रक्रिया से मंत्रियों व विधायकों की दूरी को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। उनका मानना है कि सरकार के संचालन में जितना सस्पेंस है, उतना पहले कभी नहीं देखा गया।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू ने अपनी पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका पार्टी को सत्ता में लाने में अहम रही है, लेकिन अब उन्हें उपेक्षित महसूस हो रहा है। मंत्रियों और विधायकों ने खुद को अधिकारियों द्वारा बनाए गए पॉलिसी मैटर के जाल में फंसा लिया है, जिससे वे निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। पार्टी के कार्यकर्ता निराश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी पॉलिसी बनाकर सरकार चला रहे हैं, जिससे नेता और मंत्री पावरलेस हो गए हैं। अधिकारीतंत्र ने पॉलिसी मैटर के जरिए मंत्रियों और विधायकों के राजनीतिक प्रभाव को खत्म कर दिया है। 

विज्ञापन

नाराजगी दूर नहीं की गई तो सत्ता पाना मुश्किल होगा
प्रवक्ता जानू ने कहा- सरकार में शामिल विधायक और संगठन के लोग खुद अपनी ही सरकार से असंतुष्ट होते जा रहे हैं। आखिर, कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की चासनी कब तक चटता रहेगा? अगर सरकार कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को पूरा नहीं करेगी तो भाजपा कैडर में नाराजगी और असंतोष बढ़ेगा, जिसका असर आगामी चुनावों पर भी पड़ सकता है। भाजपा को जनता से 5 साल का जनादेश मिला है। लेकिन, कार्यकर्ताओं की नाराजगी समय रहते दूर नहीं की गई तो पार्टी का दोबारा सत्ता में आना मुश्किल हो सकता है। पार्टी के नेता ऐसी पॉलिसी बनाएं जिससे नेता, कार्यकर्ता और सरकार सभी संतुष्ट हों, नहीं तो भाजपा के लिए भविष्य में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

नेता से पूछा यह सवाल 
प्रवक्ता जानू ने पार्टी के नेताओं से सवाल किया कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है या अधिकारी आधारित सरकार? जानू के बयान से राजनीति गलियारों में एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है कि क्या भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, पार्टी के बड़े नेता लगातार इस तरह की बातों से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी में न तो मनभेद है और न ही मतभेद।

विधायक ने मंत्री पर लगाए थे आरोप
हाल ही में लालसोट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामबिलास मीणा ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने शहरी विकास एवं आवास मंत्री झाबर सिंह खर्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चौथी बार उनसे मिलने आए हैं, लेकिन मंत्रीजी को कोई मतलब नहीं है। उनके क्षेत्र में कोई एईएन-जेईएन नहीं है, अधिकारी नहीं हैं। लेकिन, मंत्री से मिलने पर इसका हल नहीं निकलता है।

मंत्री मीणा ने पद से दिया था इस्तीफा
भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे किरोड़ीलाल मीणा ने बीते महीनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव में दौसा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी की हार के कारण उन्होंने ऐसा किया है। लेकिन, इसके बाद से उनके कई ऐसे बयान सामने आए, जिसमें उनकी नाराजगी सामने आई। हालांकि, खुद उन्होंने सरकार और संगठन से किसी तरह की नाराजगी होने से इनकार किया।   

किसी प्रकार का कोई विषय नहीं, मेरी बात हुई  
प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने कहा कि भजनलाल सरकार में सभी कार्यकर्ताओं के जायज काम बिना किसी सिफारिश और बिना किसी फोन के किए जा रहे हैं। जायज काम के लिए किसी भी व्यक्ति का भाजपा का कार्यकर्ता होना आवश्यक नहीं है। अगर, वह प्रदेश का नागरिक है और उसका काम जायज है तो किसी भी सूरत में सरकार उस काम को नहीं रोकेगी। जनता के द्वारा सरकार काम करने के लिए बनाई गई है। पिछले 9 महीने से सरकार एक के बाद एक बेहतरीन काम कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता जानू के विषय में बात करते हुए राठौड़ ने कहा है कि मेरी जिला अध्यक्ष से बात हो गई है, किसी भी प्रकार का कोई विषय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed