{"_id":"659f95ec5bb95c4c890a09ba","slug":"rajasthan-bjp-called-a-meeting-regarding-lok-sabha-election-mission-25-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव मिशन 25 को लेकर भाजपा एक्टिव, कल पहली बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव मिशन 25 को लेकर भाजपा एक्टिव, कल पहली बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Thu, 11 Jan 2024 12:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:47 PM IST
सार
प्रदेश में नई भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के साथ ही अब लोकसभा चुनाव में मिशन 25 को लेकर भाजपा एक्टिव हो गई है। शुक्रवार को लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर जयपुर में भाजपा की पहली बैठक होने जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा ने बुलाई बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को जयपुर में चुनाव तैयारियों को लेकर पहली अहम बैठक बुलाई गई है। इसमें सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनियां, पार्टी के महासचिव और उपाध्यक्ष बैठक में भाग लेंगे। वसुंधरा राजे को बैठक में बुलाया गया है या नहीं ये अभी स्पष्ट नहीं है। गौरतलब है कि मंत्रियों के शपथ समारोह में भी राजे शामिल नहीं हुई थीं।
विज्ञापन
पिछले लोकसभा चुनावों में राजस्थान की 25 में से 24 सीटें भाजपा जीती थी। एक सीट पर हनुमान बेनीवाल के साथ उसका एलायंस हुआ था। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने यहां सभी 25 सीटें अपनी झोली में डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भितरघात और चुनाव नतीजे के मुद्दों पर भी होगी चर्चा
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी, अलवर से सांसद बाबा बालक नाथ, राजसमंद से सांसद दीया कुमारी, झुंझुनू से सांसद नरेंद्र कुमार, जालौर से सांसद देवजी पटेल और राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा को मैदान में उतारा था। इनमें से दीया कुमारी, राज्यवर्धन, किरोड़ीलाल मीणा, बाबा बालकनाथ ही चुनाव जीते। जिन सांसदों के निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा उनके टिकट इस बार बदले जा सकते हैं। वहीं विधानसभा चुनावों में जिन क्षेत्रों में भितरघात की शिकायतें मिली हैं, उन रिपोर्ट्स पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।