{"_id":"66cdd90636ba91bcba0892c5","slug":"rajasthan-bittu-elected-unopposed-on-rajya-sabha-seat-returning-officer-handed-over-the-certificate-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: प्रदेश की राज्यसभा सीट पर बिट्टू निर्विरोध निर्वाचित, निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: प्रदेश की राज्यसभा सीट पर बिट्टू निर्विरोध निर्वाचित, निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपा
Tue, 27 Aug 2024 07:18 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2024 07:18 PM IST
सार
राजस्थान में राज्यसभा के लिए खाली हुई एक सीट पर मंगलवार को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू निर्विरोध निर्वाचित हो गए। निर्वाचन अधिकारी ने रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से अधिकृत योगेंद्रसिंह तंवर को उनके निर्वाचन का प्रमाण-पत्र सौंपा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गए हैं। भाजपा ने रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से प्रत्याशी बनाया था। मंगलवार को राजस्थान की विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी ने रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से अधिकृत योगेंद्र सिंह तंवर को उनके निर्वाचन का प्रमाण-पत्र सौंप दिया।
विज्ञापन
बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं और लोकसभा चुनावों के दौरान ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। इस राज्यसभा सीट के लिए बहुमत के आंकड़े के हिसाब से बिट्टू की जीत पहले से ही तय थी, इसी के चलते कांग्रेस ने राजस्थान से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। आज नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। बिट्टू के अलावा कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था। इसलिए निर्वाचन अधिकारी महावीरप्रसाद शर्मा ने बिट्टू के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी। निर्वाचन अधिकारी ने रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से अधिकृत योगेंद्र सिंह तंवर को उनके निर्वाचन का प्रमाण-पत्र सौंपा।
विज्ञापन
3 नामांकन पत्र आए, इनमें एक रद्द
कांग्रेस की तरफ से उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने के बाद नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 3 उम्मीदवार ही बचे थे। बीजेपी के डमी प्रत्याशी सुनील कोठारी ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार बबीता वाधवानी का भी नामांकन पत्र था, जिसे जांच के बाद रद्द कर दिया गया। इसके बाद रवनीत सिंह बिट्टू ही मैदान में बचे थे। ऐसे में आज निर्वाचल अधिकारी ने बिट्टू की निर्विरोध जीत की घोषणा कर दी।
विज्ञापन