फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : Big changes in BJP, Madan Rathod will be the new state president, state in-charge also changed

Rajasthan News: देर रात भाजपा संगठन में बड़े बदलाव, मदन राठौड़ नए प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी भी बदले

Fri, 26 Jul 2024 08:30 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 08:30 AM IST
सार

राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनावों से पहले भाजपा के प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव हुए हैं।  देर रात हुए ऐलान के बाद अब राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ नए प्रदेशाध्यक्ष होंगे। राधामोहन दास अग्रवाल को पार्टी ने नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Rajasthan : Big changes in BJP, Madan Rathod will be the new state president, state in-charge also changed
सीएम ने नए प्रदेशाध्यक्ष को बधाई दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा संगठन ने प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी बदल दिए हैं। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ नए प्रदेशाध्यक्ष नियुक्ति किए गए हैं। निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने केंद्र में अमित शाह से मिलने के बाद गुरुवार को अचानक अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। इसके बाद देर रात बीजेपी ने नए अध्यक्ष का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने मदन राठौड़ का टिकट काट दिया था, इसके बाद मदन राठौड़ ने निर्दलीय ताल ठोंकते हुए नामांकन भरने का ऐलान कर दिया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन करते हुए कहा कि मदन अपना नामांकन वापस ले लो, धैर्य रखो। इसके बाद राठौड़ ने नामांकन वापस ले लिया था। भाजपा ने उन्हें पांच महीने पहले राज्यसभा सांसद बनाया और अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद देकर मूल ओबीसी के अपने वोट बैंक को और मजबूत किया है।
विज्ञापन


उप मुख्य सचेतक रह चुके हैं राठौड़

राठौड़ पाली की सुमेरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे। पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार में 2013 से 2018 में सरकारी उप मुख्य सचेतक भी रहे हैं। उन्हें संगठन का भी लंबा अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबीसी वर्ग से आते हैं राठौड़

राठौड़ मूल ओबीसी में घांची जाति से हैं। मूल ओबीसी वर्ग बीजेपी का परंपरागत वोट माना जाता है। सीपी जोशी से पहले भी बीजेपी ने मूल ओबीसी वर्ग के ही अध्यक्ष नियुक्त किए थे।


सीएम व जोशी ने दी बधाई

मदन राठौड़ के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर सीएम भजनलाल शर्मा व निवर्तमान अध्यक्ष सीपी जोशी ने उन्हें बधाई दी है। सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- निःसंदेह, आपके ऊर्जावान नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मूल मंत्र के साथ प्रदेश में सफलता के नवीन मानक स्थापित करेगी। मैं प्रभु श्रीराम से आपके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए मंगलमय कामना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed