फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Awarded to girl students on Women's Day, gifted books to promote creativity

Rajasthan: छात्राओं को पुरस्कृत कर मनाया महिला दिवस का जश्न, सृजनात्मकता को बढ़ावा देने उपहार में दी किताबें

Wed, 06 Mar 2024 10:03 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जयपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जयपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 10:03 PM IST
सार

महिलाओं पर केंद्रित विशेष दिन के रूप में आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल युवाओं को नए और अद्भुत विचारों से परिचित कराने का एक प्रयास रहा, बल्कि इससे समृद्ध समाज को एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ने में भी मदद मिलती है।

विज्ञापन
Rajasthan: Awarded to girl students on Women's Day, gifted books to promote creativity
छात्राओं को किताबें उपहार में दी गईं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक अलग पहल की गई। छात्राओं को प्रोत्साहित करने और उनमें शिक्षा और सृजनात्मकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम किए गए। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत सोरडा, बांट, सोनेला, सोनानी, गुन्दवाडा, पीथापुरा एम, भागली व अन्य गांवों के विद्यार्थियों के लिए रंगोली, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में लंच बॉक्स, वाटर बॉटल और स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी किताबें भेंट की गईं। सीएसआर प्रमुख गोपाल सिंह देवड़ा एवं परियोजना अधिकारी चंचल चौधरी के नेतृत्व में इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में टीम संगीनी और राजकीय विद्यालयों की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देवड़ा ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सृजनात्मकता और सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व को बढ़ावा देना था। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम नए और उदार सोच को प्रोत्साहित करते हैं जो कला की स्थानीय परंपराओं को बचाए रखने का एक महत्वपूर्ण साधन भी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं पर केंद्रित विशेष दिन के रूप में आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल युवाओं को नए और अद्भुत विचारों से परिचित कराने का एक प्रयास रहा, बल्कि इससे समृद्ध समाज को एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह पहल स्वयं में एक प्रेरणास्त्रोत है, जो विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसके माध्यम से समाज को शिक्षा के महत्व को उजागर करने में भी मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed