{"_id":"67c27c36119294828f054b91","slug":"rajasthan-assembly-uproar-over-use-of-objectionable-words-action-likely-against-congress-mla-ganesh-ghoghra-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Assembly: विधानसभा में अपशब्दों से फिर मचा बवाल, कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा पर एक्शन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Assembly: विधानसभा में अपशब्दों से फिर मचा बवाल, कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा पर एक्शन की तैयारी
Sat, 01 Mar 2025 08:47 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 01 Mar 2025 08:47 AM IST
सार
सात दिनों तक विवादित बयानों के कारण बाधित रहे सदन में एक बार फिर अपशब्दों के इस्तेमाल से बवाल मच गया। विवादित बयानों से उपजे गतिरोध का गुरुवार को माफी मांगने के साथ ही अंत हो गया था लेकिन इसके 24 घंटे बाद फिर से एक नया विवाद सामने आ गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'ओए बात मत कर नहीं तो मेरा जूता बात करेगा। बीच में डिस्टर्ब मत कर’ यह संवाद किसी सड़क की लड़ाई का नहीं बल्कि विधानसभा में एक विधायक की दूसरे विधायक को दी गई चेतावनी है। कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा शुक्रवार को सदन में इस कदर आपा खो बैठे कि सत्ता पक्ष के एक विधायक को चलते सदन में यह बात कह डाली।
विज्ञापन
शून्यकाल में जब घोघरा बोल रहे थे तो बीजेपी विधायक ने बीच में उन्हें टोक दिया इस पर घोघरा आपा खो बैठे और आपत्तिजनक शब्द कह डाले। यही नहीं वे सभापति संदीप शर्मा से भी भिड़ गए। बाद में सदन में इस पर काफी बवाल भी हुआ।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष बोले, विधायक दल की बैठक में चर्चा करेंगे
कांग्रेस भी घोघरा के इस बयान को लेकर बैकफुट पर है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि विधायक दल की बैठक में घोघरा से बात की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं की भाषा और व्यवहार को लेकर बेहद सख्त है और ऐसी भाषा के प्रयोग को उचित नहीं ठहराया जा सकता। जूली ने यह भी कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध करेंगे कि इस बयान को सदन की कार्रवाई से हटाया जाए। जूली बोले कि सदन में मर्यादा और गरिमा बनी रहनी चाहिए और सभी दलों को इस पर ध्यान देना चाहिए। टीकाराम जूली ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कांग्रेस अपने विधायकों को सख्त निर्देश देगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहस में मर्यादित भाषा का इस्तेमाल जरूरी है और कांग्रेस हमेशा संसदीय गरिमा बनाए रखने की पक्षधर रही है।
विज्ञापन