फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani wife Indra Devi passes away funeral to be held tomorrow in Ajmer

Indra Devi Passes Away: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की पत्नी का निधन, कल अजमेर में होगा अंतिम संस्कार

Mon, 03 Nov 2025 08:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 03 Nov 2025 08:25 PM IST
सार

Indra Devi Death: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। उनका अंतिम संस्कार 4 नवंबर को अजमेर में किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani wife Indra Devi passes away funeral to be held tomorrow in Ajmer
अपनी पत्नी इंद्रा देवी के साथ विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का आज देर शाम जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थीं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। जानकारी के अनुसार, 29 अक्तूबर को उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उन्हें रिवाइव किया और तत्पश्चात आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

विज्ञापन

 
कई बीमारियों से जूझ रहीं थीं इंद्रा देवी
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, इंद्रा देवी लंबे समय से ब्लड प्रेशर, कार्डियक और अस्थमा जैसी बीमारियों से पीड़ित थीं। कार्डियक अरेस्ट के बाद वे बेहोश अवस्था में रहीं, जिसके कारण उन्हें हाइपॉक्सिक ब्रेन इंजरी हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएमएस अस्पताल प्रशासन ने वरिष्ठ चिकित्सकों का मेडिकल बोर्ड गठित किया था, जिसमें न्यूरोसर्जरी, जनरल मेडिसिन और कार्डियोलॉजी विभागों के विशेषज्ञ शामिल थे।
विज्ञापन

 
वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम कर रही थी इलाज की निगरानी
इंद्रा देवी के इलाज के लिए गठित चिकित्सकीय टीम में डॉ. पुनीत सक्सेना, डॉ. बी.एल. कुमावत, डॉ. दिनेश खंडेलवाल, डॉ. भारत भूषण, डॉ. दिनेश गौतम और डॉ. हिमांशू महला शामिल थे। इन विशेषज्ञों ने लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Accident: एक के बाद एक कई गाड़ियों से टकराया डंपर, 50 को रौंदा; 13 लोगों की मौत, पीएम ने जताया दुख
 
नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर जानी कुशलक्षेम
इंद्रा देवी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए कई राजनीतिक नेता और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर सहित कई अन्य नेताओं ने अस्पताल जाकर वासुदेव देवनानी से मुलाकात की और इंद्रा देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

 
पूर्व अध्यापिका थीं इंद्रा देवी, 1974 में हुआ था विवाह
इंद्रा देवी पूर्व में अध्यापक रहीं और अपने सादगीपूर्ण स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। उनका विवाह वर्ष 1974 में वासुदेव देवनानी से हुआ था। उनके निधन से देवनानी परिवार सहित राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
 
4 नवंबर को अजमेर में होगा अंतिम संस्कार
परिजनों के अनुसार, इंद्रा देवी का अंतिम संस्कार 4 नवंबर को अजमेर में किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निवास 28, संत कवरराम कॉलोनी, रामनगर से पुष्कर रोड स्थित ऋषि घाटी श्मशान तक जाएगी।

यह भी पढ़ें- खौफनाक: दादा को घसीटकर घर ले गया पोता, पहले आंखों में झोंकी मिर्ची, फिर कुल्हाड़ी से कई वार कर काट डाला; तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed