{"_id":"6695f0341ba615f82005bf26","slug":"rajasthan-assembly-speaker-vasudev-devnani-wife-indra-devi-health-deteriorated-doctors-put-her-on-ventilator-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अस्थमा का शिकार हुईं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की पत्नी, SMS में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अस्थमा का शिकार हुईं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की पत्नी, SMS में इलाज जारी
Tue, 16 Jul 2024 11:35 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:35 AM IST
सार
Vasudev Devnani Wife Health: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी की तबियत बिगड़ गई है। राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल में उन्हें ले जाया गया है।
विज्ञापन
वासुदेव देवनानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तबियत सोमवार देर रात बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल ले जाया गया। अचानक अस्थमा अटैक के चलते वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी को वेंटिलेटर पर लिया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान में विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के पत्नी की तबियत गंभीर है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सोमवार देर रात अचानक अस्थमा अटैक के चलते वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी को तुरंत एसएमएस अस्प्ताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के तुरंत बाद देर रात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी एसएमएस पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम पूछी। एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी, अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. गिरधर गोयल समेत अन्य चिकित्सक देर रात अस्पताल पहुंचे। वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में इंद्रा देवी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन