फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly News: MLAs Appear Before Ethics Committee in Alleged Commission Scam Case

Rajasthan Assembly News: विधायक निधि घोटाले पर सुनवाई में नया मोड, मामले में विधिक राय भी लेगी सदाचार समिति

Wed, 07 Jan 2026 10:29 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 07 Jan 2026 10:29 AM IST
सार

विधायक निधि में कमीशन आरोपों में सदाचार समिति आरोपी विधायकों की सुनावाई लगभग पूरी कर चुकी है और समिति के चेयरमैन कैलाश वर्मा का कहना है कि अब इस मामले में विधिक राय ली जा सकती है...

विज्ञापन
Rajasthan Assembly News: MLAs Appear Before Ethics Committee in Alleged Commission Scam Case
राजस्थान विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक निधि में कमीशन के कथित भ्रष्टाचार के मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। अब इस मामले में सचादार कमेटी विधिक राय लेने का मन बना चुकी है। समिति के चेयरमैन विधायक कैलाश वर्मा का कहना है कि इस प्रकरण में अब विधिक राय भी ली जाएगी, ताकि सभी पहलुओं पर निष्पक्ष और कानूनी दृष्टि से निर्णय लिया जा सके। सदाचार समिति अब तक दो बार संबंधित विधायकों को तलब कर चुकी है और दोनों पक्षों से विधायक निधि के उपयोग को लेकर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्राप्त की जा चुकी है। इसके अलावा समिति अपने स्तर पर भी इस मामले से जुड़े अतिरिक्त तथ्यों को जुटा रही है।

विज्ञापन


सभापति कैलाश वर्मा ने बैठक के बाद बताया कि तीनों विधायकों ने समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा है और समर्थन में पेन ड्राइव व कुछ फोटोग्राफ्स भी सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि समिति 12 जनवरी तक रोजाना बैठक करेगी और इस दौरान मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद सदाचार समिति अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेगी।

विज्ञापन

सभापति कैलाश वर्मा ने बैठक के बाद बताया कि तीनों विधायकों ने समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा है और समर्थन में पेन ड्राइव व कुछ फोटोग्राफ्स भी सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि समिति 12 जनवरी तक रोजाना बैठक करेगी और इस दौरान मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद सदाचार समिति अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेगी। मंगलवार को तीनों विधायक समिति के समक्ष पेश हुए और अपने-अपने पक्ष में तथ्य प्रस्तुत किए। सदाचार समिति के सभापति कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक रितु बनावत, अनीता जाटव और रेवत राम डांगा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्मा ने स्पष्ट किया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो समिति तीनों विधायकों को दोबारा भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में अब विधिक राय भी ली जाएगी, ताकि सभी पहलुओं पर निष्पक्ष और कानूनी दृष्टि से निर्णय लिया जा सके। सदाचार समिति अब तक दो बार संबंधित विधायकों को तलब कर चुकी है और दोनों पक्षों से विधायक निधि के उपयोग को लेकर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्राप्त की जा चुकी है। इसके अलावा समिति अपने स्तर पर भी इस मामले से जुड़े अतिरिक्त तथ्यों को जुटा रही है।


वर्मा ने बताया कि अब तक की सुनवाई में सभी से उनके साक्ष लिए जा चुके हैं। इसमें स्टिंग से जुड़े वीडियो भी लिए गए हैं। वहीं आरोपी विधायकों से भी उनके तथ्य लिए गए हैं। अब बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल की सुनवाई है। इसके बाद इन सभी के मामले में विधिक राय लेने के लिए राज्य सरकार के विधि विभाग को भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले ही समिति इस मामले में अपनी रिपोर्ट स्पीकर को सौंपना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed