फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly Meeting Speaker Vasudev Devnani says House time will increase on public interest issues

Rajasthan Assembly All-Party Meeting: स्पीकर देवनानी बोले- जनहित मुद्दों पर सदन की टाइम बढ़ाकर बहस की जाएगी

Thu, 18 Jan 2024 06:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 06:22 PM IST
सार

16वीं राजस्थान विधानसभा के प्रथम सत्र की दोबारा बैठकें शुक्रवार (19 जनवरी) से प्रारंभ होंगी। इससे पहले गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में सर्वदलीय बैठक बुलाई। देवनानी की राजस्थान विधानसभा में सदन चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक का आयोजन एक ऐतिहासिक पहल है।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Meeting Speaker Vasudev Devnani says House time will increase on public interest issues
सर्वदलीय बैठक करते हुए स्पीकर देवनानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सदन में सार्थक चर्चा होनी चाहिए। सभी सदस्यों को बोलने का मौका मिलेगा। विधानसभा का सदन अधिक से अधिक दिन चले, इसके लिए सभी दलों के सभी सदस्यों को सकारात्मक सोच रखनी होगी। उन्होंने कहा कि सदन को चलाने की जिम्मेदारी सोलहवीं विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों की है।

विज्ञापन


राज्यपाल के अभिभाषण को सभी सदस्यों को शांतिपूर्वक सुनने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने आग्रह किया। राज्यपाल का पद संवैधानिक होता है। सदन में राज्यपाल का पूरा सम्मान होना चाहिए। इसके लिए राज्यपाल अभिभाषण के समय शांति रखें और अभिभाषण को धैर्यपूर्वक सुने। सदन में तख्तियां या प्लेकार्ड कोई भी न लाएं। विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी ने कहा कि सभी दलों को चर्चा के लिए नियमानुसार समय आवंटित किया जाएगा। समय सीमा में ही सदस्य अधिक से अधिक अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि यह दल के नेता कि जिम्मेदारी होगी कि उनके दल का सदस्य सदन में अपनी बात को आवंटित समय में ही रखने का प्रयास करें। 
विज्ञापन


जनहित के मुद्दों पर बहस के लिए आवश्यकता होने पर सदन देर तक भी चलेगा। देवनानी ने कहा कि यह सदन जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने का पवित्र स्थल है। इस स्थल की गरिमा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी। इसके लिए यदि सदन को देर तक चलाने की आवश्यकता होगी तो सदन को देर तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं का हल बातचीत से होता है। सदन में समस्याओं के निस्तारण का प्रयास होगा। यहां पर सदस्यों की बातों को गम्भीरता से लिया जाएगा। उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं का निस्तारण भी कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नों के जवाब समय सीमा में प्रस्तुत कराए जाएंगे
देवनानी ने प्रश्नों के उत्तर नहीं आने पर चिंता जताते हुए कहा कि अब समय पर प्रश्नों के जवाब मंगाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सदन में समितियों की रिपोर्ट समय पर मंगायी जाएगी और उन पर आवश्यक रूप से चर्चा भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सदन का प्रश्न और शून्यकाल महत्वपूर्ण होता है। इन दोनों समय में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी दलों को सोचना होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में स्थगन के साथ पूर्व की भांति पर्ची के माध्यम से अविलंब लोक महत्व के उठाए जाने वाले विषयों की व्यवस्था को दोबारा लागू किया जाएगा। पर्ची से उठाए जाने वाले विषयों पर जवाब भी दिलाया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष की अपील
देवनानी ने सभी दलों से अपील की है कि सदन में गरिमा में रहकर मुद्दे उठाए जाएं। सभी सदस्य सदन में मर्यादा में रहकर अपनी बात रखें। अमर्यादित आचरण न करें। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। दर्शक दीर्घा में आने वाले लोगों को अनुमति दिलाने से पहले विधायकगण संबंधित व्यक्ति के व्यवहार का आंकलन अवश्य कर लें, ताकि सदन में किसी प्रकार की असुरक्षा न हो। 

सदस्य भी अपनी बात समय सीमा में रखने का प्रयास करें : मुख्यमंत्री
भजनलाल शर्मा ने कहा कि सदन में अपनी-अपनी बात रखने के लिए पक्ष व प्रतिपक्ष के सभी सदस्यों की भावना एक समान होती है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का मौका मिले, इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएं। सदस्य भी अपनी बात समय सीमा में रखने का प्रयास करें। 

सदन चलाने की जिम्मेदारी पक्ष के साथ प्रतिपक्ष की भी
कांग्रेस के टीकाराम जूली ने कहा कि सदन में रखी गयी बातों को सरकार गंभीरता से ले और प्रश्नों के जवाब अगले सत्र से पहले आवश्यक रूप से प्रस्तुत कराए। उन्होनें कहा कि सदन चलाने की जिम्मेदारी पक्ष के साथ प्रतिपक्ष की भी है। उन्होंने अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि प्रतिपक्ष के सदस्य सदन में मर्यादा पूर्ण व्यवहार से अपनी बात रखेंगे। 


संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की यह नवीन और ऐतिहासिक पहल है। सदन संचालन में इसके दूरगामी सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। उन्होंने बैठक में उपस्थित होने वाले पक्ष व प्रतिपक्ष के नेतागण का आभार ज्ञापित किया। बैठक में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बसपा के मनोज कुमार और रालोद के डॉ. सुभाष गर्ग भी मौजूद रहे। बैठक में आए महत्वपूर्ण सुझाव और बैठक में सदन में पहले से चल रही पर्ची पर बोलने की व्यवस्था को फिर से लागू किए जाने, समितियों की रिपोर्ट पर बहस कराये जाने, महत्वपूर्ण मुद्दों को शून्यकाल से पहले अध्यक्ष के ध्यान में लाने और अधिकारियों की उपस्थिति को सुनिश्चित किए जाने के सुझाव आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed