फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly Election 2023: 'Satta Ka Sangram' in Jaipur; Netaon se Charcha, rajasthan voters issues

सत्ता का संग्राम: जयपुर में कांग्रेस ने कहा- BJP के पास मुद्दा ही नहीं; भाजपा ने लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Fri, 10 Nov 2023 06:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 10 Nov 2023 06:20 PM IST
सार

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा को होने वाले चुनावी रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी को लेकर आज जयपुर में 'सत्ता का संग्राम' हुआ। जहां नेताओं से जनता के सवाल पूछे गए।
 

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Election 2023: 'Satta Ka Sangram' in Jaipur; Netaon se Charcha, rajasthan voters issues
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। इसी सिलसिले में आज हमारा कारवां जयपुर पहुंचा है। जहां अमर उजाला ने नेताओं से बात की और जनता के सवाल पूछे। इस दौरान राजनीतिक पार्टियां आपस में भिड़ गईं और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगीं।

विज्ञापन


विज्ञापन


'हमने लोगों को महंगाई राहत कैंप के जरिए सुरक्षित जीवन दिया'
अमर उजाला से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व नेता आरसी चौधरी ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव से पूर्व पांच राज्यों का विधानसभा का चुनाव है। इसमें राजस्थान एक नजीर पेश कर रहा है। न सिर्फ जयपुर संभाग बल्कि राजस्थान के अंदर चुनाव जा किधर रहा है। एक तरफ विभाजन की राजनीति, मुद्दे विहीन राजनीति है और आस्था सत्ता के लिए काम में लिया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ जनता की आवाज को सुना जा रहा है। चौधरी ने कहा कि जो घोषणापत्र बनाया गया कांग्रेस का, उसका लेखा-जोखा प्रतिवर्ष सामने रखा गया। बजट की घोषणाएं की गईं, उनका लेखा-जोखा भी प्रतिवर्ष सामने रखा गया। इस साथ ही उन्होंने कहा कि जब पूरे देश के अंदर महंगाई आम लोगों की कमर तोड़ रही थी, तब उस दौर में राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने लोगों को महंगाई राहत कैंप के माध्यम से गारंटी देकर उनके जीवन को सुरक्षित करने का काम किया। उसके अंदर जो दस गारंटियां दीं जिनमें शिक्षा और चिकित्सा को लेकर हमने लोगों को चिंता से मुक्ति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसी चौधरी ने कहा कि आज हम फिर जनता की अदालत में जा रहे हैं। उससे पहले तीन करोड़ 33 लाख लोगों से राजस्थान का विजन 2030 क्या हो और राजस्थान देश में नंबर वन क्या हो, उसको लेकर के हम जनता के बीच में जा रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का सपना है कि हम देश में नंबर एक बनें। आरसी चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास न कोई ऐसा व्यक्ति है जो राजस्थान के सपने को पूरा कर सके। भाजपा मुद्दा विहीन है जो साढ़े चार साल तक लोगों के बीच से नदारद रही। अब वह लोगों के बीच जाकर हिंदू-मुस्लिम कर रही है।

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए वादा खिलाफी के आरोप
वहीं, भाजपा नेता ने कहा कि राजस्थान में 10 मुद्दे हैं। मैं आपको याद दिला दूं कि 2018 में राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया था। इन्होंने लंगड़ी सरकार बनाई थी, किस तरह से हाथी को खा गए और किस तरह से निर्दलीयों की मदद से क्या-क्या करके, किस तरह से लालच देकर कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाई और जनता ने उसे देखा। ये वादा करने की बात करते हैं, वादाखिलाफी इन्होंने की। राजस्थान 2018 के चुनाव की जन घोषणा पत्र में इन्होंने कहा था कि 10 दिनों में संपूर्ण किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा, आज तक कर्जा माफ नहीं हुआ।


भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी जी को राजस्थान का किसान टकटकी लगाए देख रहा है कि राहुल गांधी जी का राजस्थान में पदार्पण हो और उनसे पूछें कि आप जो वादा करके गए थे पांच साल पहले। वह हमारे कर्जे तो माफ हुए नहीं, हमारी जमीनें और नीलाम हो गईं। भाजपा ने दावा किया कि गहलोत सरकार के दौरान अवसाद में आकर के तीन सौ से ज्यादा किसान भाइयों ने आत्महत्या कर ली।    

भाजपा नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस ने वादा किया था बेरोजगार युवाओं से कि आपको बेरोजगारी भत्ता देंगे। पांच साल निकल गए, बेरोजगारी भत्ता न दे पाए। रोजगार ये दे नहीं पाए। आए दिन जो बेरोजगारी संघ युवाओं का, वह सड़कों पर रहता है। जब उन्होंने नौकरियां मांगी तो उन्हें लाठियां दीं, उनको जेल दी। उन्होंने भ्रष्टाचार और भयमुक्त शासन देने का वादा किया था। देखिए आज क्या हालत है।     
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed