फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly: Discussion on Home Department's grant, will answer on agriculture-industry-education

Rajasthan Assembly: गृह विभाग की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा, कृषि-उद्योग-शिक्षा से जुड़े सवालों पर जवाब तलब

Mon, 03 Mar 2025 07:58 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 07:58 AM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में आज गृह तथा कारागार विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। इस दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बहस होगी। वहीं प्रश्नकाल में कृषि, उद्योग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व, ऊर्जा, सहकारिता और जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग से संबंधितों के सवाल-जवाब होंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly: Discussion on Home Department's grant, will answer on agriculture-industry-education
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा में आज प्रश्नकाल से सदन की कार्रवाई शुरू होगी। कृषि, उद्योग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व, ऊर्जा, सहकारिता और जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग से संबंधितों के सवाल-जवाब होंगे। वहीं विधायक गुरवीर सिंह तथा रविंद्र सिंह भाटी सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखेंगे, जिस पर सरकार जवाब देगी। इनमें  विधायक गुरवीर सिंह ड्रग विभाग में व्याप्त अनियमितताओं से अनधिकृत दवाओं की बिक्री एवं मेडिकेटेड नशे की समस्या के संबंध में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का ध्यानाकर्षित करेंगे। वहीं विधायक रविंद्र भाटी प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कुक कम हेल्पर्स के मानदेय के संबंध में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का ध्यानाकर्षित करेंगे।

विज्ञापन


शून्यकाल के दौरान सदन की मेज पर पत्रादि रखे जाएंगे। इसमें 15वीं विस के छठे सत्र के पारित विधेयक जिन्हें राष्ट्रपति की मंजूरी मिली है, को पटल पर रखा जाएगा। इनके अलावा वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखे भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे। इनमें सहकारिता मंत्री राज. राज्य सहकारी मुद्रणालय लि. की अंकेषण रिपोर्ट, दी राज. अर्बन कोऑपरेटिव बैंक्स फेडरेशन लि. की ऑडिट रिपोर्ट तथा राज. राज्य सहकारी भूमि विकास लि. जयपुर की ऑडिट रिपोर्ट सदन में रखेंगे। इनके अलावा राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लि. जयपुर की ऑडिट रिपोर्ट, राज. राज्य सहकारी आवास योजना लि. की वैधानिक ऑडिट रिपोर्ट व राज. राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ लिमिटेड की ऑडिट रिपोर्ट भी सदन में रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed