{"_id":"67c67a4b198d6aa6e20dd8c9","slug":"rajasthan-assembly-discussion-on-education-grant-demands-today-govt-to-reply-on-tax-cut-for-old-tractors-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Assembly: शिक्षा अनुदान मांगों पर आज होगी चर्चा, पुराने ट्रैक्टर की टैक्स कटौती पर सरकार देगी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Assembly: शिक्षा अनुदान मांगों पर आज होगी चर्चा, पुराने ट्रैक्टर की टैक्स कटौती पर सरकार देगी जवाब
Tue, 04 Mar 2025 09:31 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 04 Mar 2025 09:31 AM IST
सार
विधानसभा में आज प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। सदन की कार्रवाई प्रश्नकाल से शुरू होगी। इसमें मुख्यमंत्री से संबंधित विभाग, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से संबंधित विभाग, चिकित्सा विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, पशुपालन एवं डेयरी एवं वन विभाग से संबंधित सवाल-जवाब होंगे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में आज शून्यकाल में विधायक केसाराम चौधरी पुराने ट्रैक्टर पर टैक्स कम करने एवं प्रतिमाह पेनल्टी माफ की जाने के संबंध में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव ला रहे हैं। वित्त मंत्री दीया कुमारी इस प्रस्ताव पर अपना जवाब देंगी। वहीं विधायक हरिमोहन शर्मा औद्योगिक भूखंडों के दुरुपयोग का मुद्दा सदन में उठाएंगे। इसके लिए वे मैसर्स अराफात पेट्रो केमिकल्स प्रा.लि. द्वारा औद्योगिक लीज भूमि के दुरुपयोग करने से उत्पन्न स्थिति के संबंध में राजस्व मंत्री का ध्यानाकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
सदन की कार्रवाई प्रश्नकाल से शुरू होगी, इसमें मुख्यमंत्री से संबंधित विभाग, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से संबंधित विभाग, चिकित्सा विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, पशुपालन एवं डेयरी और वन विभाग से संबंधित सवाल-जवाब होंगे। वहीं शून्यकाल में वित्त मंत्री दीया कुमारी वित्त विभाग की दो अधिसूचनाएं सदन के पटल पर रखेंगी। इनके साथ ही समिति के प्रतिवेदन भी पटल पर रखे जाएंगे। इनमें सभापति श्रीचंद कृपलानी प्राक्कलन समिति "ख "के तीन प्रतिवेदन रखेंगे। आयुर्वेद विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग और गृह विभाग से संबंधित समिति के प्रतिवेदन भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
विज्ञापन
सदन में आज याचिकाएं भी लगाई जाएंगी। इनमें विधायक कालीचरण सराफ जयपुर के करतारपुरा नाले पर जयपुर-दिल्ली रेलवे लाइन के समीप, राधाकृष्ण नगर को जोड़ने वाली पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने के संबंध में याचिका लाएंगे।
विज्ञापन