{"_id":"67bbe29f36ae036dda0edbda","slug":"rajasthan-assembly-congress-legislature-meeting-will-be-held-on-the-no-side-of-the-house-assembly-siege-t-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Assembly: सदन के 'ना' पक्ष में होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, आज विधानसभा घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Assembly: सदन के 'ना' पक्ष में होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, आज विधानसभा घेराव की चेतावनी
Mon, 24 Feb 2025 08:38 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 24 Feb 2025 08:38 AM IST
सार
विधानसभा में 6 विधायकों के निलंबन के विरोध में शुक्रवार से ही कांग्रेस का धरना जारी है। वहीं मामले में आगे की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक सुबह 9:30 बजे बुलाई गई है। यह बैठक विधानसभा की ‘ना’ पक्ष लॉबी में होगी। आज कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी पर टिप्पणी को लेकर विधानसभा में आज जबरदस्त घमसान छिड़ने की आशंका है। शुक्रवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री अविनाश गहलोत ने इंदिरा गांधी को लेकर टिप्पणी कर दी थी। इस टिप्पणी पर कांग्रेसी विधायक भड़क गए। इसके बाद स्पीकर वासुदेव देवानानी ने आसान के अपमान को लेकर 6 विधायकों के निलंबित कर दिया था, जिसके विरोध में कांग्रेस विधायकों का शुक्रवार से ही सदन में धरना जारी है।
विज्ञापन
आज विधानसभा की ‘ना’ पक्ष लॉबी में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सदन में आगे की रणनीति तय की जाएगी। वहीं सदन के बाहर कांग्रेस ने आज विधानसभा घेराव की भी तैयारी कर ली है। इसके लिए जिलों से भीड़ लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में इसके लिए कंट्रोल रूम तैयार किया गया है जहां से भी जिलों को फोन कर कॉर्डिनेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
बीजेपी ने मंत्री को दी चेतावनी
इधर सरकार के तेवर भी कुछ नरम पड़ते दिख रहे हैं। यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने कहा है कि बीजेपी ने इंदिरा गांधी पर टिप्पणी को लेकर मंत्री अविनाश गहलोत को भी भविष्य में ऐसा नहीं करने के लिए चेतावनी दी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह टिप्प्णी किसी भी तरह से असंसदीय नहीं है।
विज्ञापन
आज बवाल तय
आज सदन की कार्रवाई फिर से शुरू होनी है। नियमानुसार जिन 6 कांग्रेसी विधायकों का निलंबन हो चुका है उन्हें अब सदन से बाहर जाना है लेकिन कांग्रेस विधायकों ने सदन में ही डेरा डाल दिया है। शुक्रवार को भी निलंबित कांग्रेस विधायकों को सदन से निकालने के लिए स्पीकर ने मार्शल बुला लिए थे। इसके बाद मार्शल और कांग्रेस विधायकों के बीच जबरदस्त भिंड़त भी हुई। ऐसे में अब आज सदन की कार्रवाई शुरू होते ही निलंबत कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर निकालने के लिए जोर-आजमाइश का दौर फिर से चल सकता है।
माफी पर अड़े दोनों पक्ष
पूरा विवाद बस एक माफी की बात पर ही खड़ा हुआ है। सत्ता पक्ष और स्पीकर की तरफ से यह मांग की गई है कि कांग्रेस विधायकों ने जो कृत्य किया उसके लिए माफी मांगें। वहीं कांग्रेस विधायक इस बात पर अड़े हैं कि उनकी कोई गलती नहीं है, माफी सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत को मांगनी होगी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित ये 6 विधायक हुए थे निलंबित
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित, विधायक जाकिर हुसैन गेसावत, संजय जाटव, रामकेश मीणा, अमीन कागजी और हाकम अली खान को शेष बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया है।
यह था विवाद
सुबह प्रश्नकाल के दौरान पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया था। इसके बाद 3 बार सदन की कार्रवाई स्थगित की गई। शाम 4 बजे स्पीकर ने सत्ता पक्ष के प्रस्ताव के बाद आसन के समक्ष अशोभनीय व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया।