{"_id":"68bfc9cf5a64c44b0e0bcd8e","slug":"rajasthan-assembly-bjp-mlas-kirori-meena-and-jitendra-gothwal-clash-in-party-meet-cm-bhajanlal-intervenes-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Assembly clash: विधायक दल की बैठक में भिड़े किरोड़ी-गोठवाल, सीएम ने दखल देकर शांत करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Assembly clash: विधायक दल की बैठक में भिड़े किरोड़ी-गोठवाल, सीएम ने दखल देकर शांत करवाया
Tue, 09 Sep 2025 03:39 PM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:39 PM IST
सार
Rajasthan Assembly clash: राजस्थान में विधायक दल की बैठक में मंत्री किरोड़ी मीणा और विधायक गोठवाल के बीच तीखी बहस हुई। मामला तू-तड़ाक तक पहुंचा, जिसे सीएम भजनलाल शर्मा ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। वसुंधरा राजे बैठक में शामिल नहीं हुईं।
विज्ञापन
विधायक दल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के अंदरूनी मतभेद एक बार फिर खुलकर सामने आ रहे हैं। राजस्थान विधानसभा में आज मंगलवार को सीएम भजनलाल की ओर से बुलाई गई विधायक दल की बैठक में सरकार के कैबिनेट मंत्री और सीएम के करीबी विधायक जितेंद्र गोठवाल में जोरदार भिडंत हो गई। मामला तू- तड़ाक तक पहुंच गया। इसके बाद सीएम को दखल देकर दोनों को शांत करवाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे विधानसभा परिसर में सीएम भजनलाल शर्मा ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इसमें जितेंद्र गोठवाल ने सवाई माधोपुर में पीएचईडी से जुड़े एक अफसर की शिकायत करते हुए कहा कि वह मेरा काम नहीं कर रहा है। इस पर किरोड़ी ने कहा कि तुम फालतू बकवास करते हो। इसके बाद जितेंद्र गोठवाल ने भी किरोड़ी से आक्रामक अंदाज में बोलना शुरू किया। दोनों के बीच मामला तू तड़ाक तक पहुंच गया। इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा को बीच में दखल देकर मामला शांत करवाना पड़ा।
यह भी पढें- Rajasthan Anti-Conversion Bill: अवैध धर्म परिवर्तन रोकने वाले विधेयक पर बहस आज, ‘घर वापसी’ रहेगी कानून से बाहर
विज्ञापन
वसुंधरा नहीं पहुंची विधायक दल की बैठक में
विधायक दल की बैठक में वसुंधरा राजे का शामिल नहीं होना भी चर्चाओं में रहा। हालांकि वसुंधरा राजे सोमवार को विधानसभा पहुंची थीं, जहां उन्होंने हां पक्ष में बीजेपी विधायकों से मुलाकात भी की थी। इसके बाद वे स्पीकर वासुदेव देवनानी से भी मिलीं थीं। लेकिन आज सीएम भजनलाल शर्मा ने विधायक दल की बैठक बुलाई उसमें वे मौजूद नहीं थीं।
सीएम आज पेश करेंगे विधेयक
विधानसभा में सीएम भजनलाल शर्मा आज धर्म स्वातंत्रा विधेयक पेश करेंगे। इसे लेकर ही यह विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। बीजेपी के लिए यह विधेयक बहुत अहम है। पिछले सत्र में भी यह विधेयक लाया गया था लेकिन सरकार अब इसमें नए प्रावधान जोड़कर फिर से लाई है।