फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Ashok Gehlot asked central government a question regarding NEET exam

Rajasthan: गहलोत का केंद्र सरकार पर निशाना, 'नीट पेपर लीक के सबूत मिले, फिर भी रद्द क्यों नहीं की परीक्षा'

Thu, 20 Jun 2024 10:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 20 Jun 2024 10:33 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से आयोजित नीट परीक्षा को लेकर अब विपक्ष केंद्र सरकार को घेरने में जुटा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूछा, जब गड़बड़ियों के कारण नेट को रद्द किया गया है तो पेपर लीक के सबूत मिलने के बाद भी नीट परीक्षा को निरस्त क्यों नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan Ashok Gehlot asked central government a question regarding NEET exam
पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीट परीक्षा के मुद्दे पर एनडीए सरकार को आड़े हाथों लिया है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एनटीए द्वारा आयोजित नेट परीक्षा की गड़बड़ियों को स्वीकार कर पेपर रद्द कर दिया गया। लेकिन नीट परीक्षा में पेपर लीक और बेईमानी के सबूत मिलने के बावजूद इसे रद्द नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक के आरोपी विद्यार्थियों ने कबूल किया है कि उन्हें पेपर एक रात पहले ही मिल गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


गहलोत ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है। वहां ऐसी शिकायतें आने पर बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए भ्रामक प्रचार करती है। लेकिन यहां सब कुछ साफ-साफ दिखाई देने के बाद भी भाजपा और एनटीए मौन धारण किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान में उनकी सरकार ने 26 लाख अभ्यर्थियों वाली रीट परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी। इसके बावजूद पेपर लीक की शिकायत मिलने पर पेपर रद्द किया गया और दोबारा परीक्षा आयोजित कर 50,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री सहित तमाम बीजेपी नेताओं ने उनकी सरकार पर झूठे आरोप लगाए थे। जबकि सच्चाई यह है कि बीजेपी शासित राज्यों और केंद्र सरकार के अंतर्गत 50 से अधिक पेपर, आर्मी और न्यायपालिका समेत लीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय हो गए हैं, जो चिंता का विषय है।

गहलोत ने नीट पेपर लीक को राष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए कहा कि एनटीए की चुप्पी से भयंकर बदनामी हो रही है। उन्होंने मांग की, कि शिक्षा मंत्रालय को जनभावना का सम्मान करते हुए अविलंब नीट का पेपर रद्द करना चाहिए और पारदर्शिता के साथ दोबारा परीक्षा आयोजित करनी चाहिए। गहलोत ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखे और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed