{"_id":"66b1906c33fe94328d093a1d","slug":"rajasthan-after-the-scuffle-in-the-assembly-the-opposition-spent-the-night-in-the-house-deadlock-continues-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : भाकर के निलंबन को लेकर गतिरोध जारी, विधानसभा में घमासान के बाद विपक्ष ने सदन में गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : भाकर के निलंबन को लेकर गतिरोध जारी, विधानसभा में घमासान के बाद विपक्ष ने सदन में गुजारी रात
Tue, 06 Aug 2024 08:38 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 08:38 AM IST
सार
सोमवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के निलंबन से शुरू हुए विवाद के बाद कांग्रेस विधायकों ने रात भर सदन में धरना दिया। विधायकों के सोने के लिए सदन में बिस्तर मंगवाए गए और खाने के लिए टिफिन भी लाए गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के निलंबन पर गतिरोध बरकरार है। कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को छिड़े विवाद के बाद सदन में धरना देकर रात भी वहीं बिताई। आज विधानसभा के बजट सत्र का अंतिम कार्य दिवस है और उम्मीद है कि विवाद भी सुलझ जाएगा। हालांकि कांग्रेस विधायक जिस तेवर के साथ धरने पर बैठे हैं, उसे देखते हुए प्रश्नकाल में भी हंगामा हो सकता है।
बजट फाइनलाइजेशन कमेटी ने मंगलवार तक का ही कार्य निर्धारण किया है। इसमें आज प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव तथा आपदा की स्थिति पर चर्चा बुलाई गई है। इनमें तारांकित प्रश्नों की सूची में है 19 प्रश्न हैं। अतारांकित प्रश्नों की सूची में है 23 प्रश्न हैं। मुख्यमंत्री से संबंधित विभाग, वित्त, कृषि ,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, संसदीय कार्य, पशुपालन एवं डेयरी विभाग से संबंधित होंगे सवाल-जवाब।
सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
विधायक प्रतापसिंह सिंघवी छबड़ा में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का मामले में तथा मुस्लिम मुसाफिर खाने द्वारा अवैध निर्माण के मामले को लेकर यूडीएच मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे।
विज्ञापन
विधायक श्रीचंद कृपलानी आयुष्मान भारत योजना में राजस्थान से बाहर अन्य राज्यों के मरीजों को आयुष्मान चिकित्सालयों में इलाज सुलभ नहीं होने से उत्पन्न स्थिति के संबंध में चिकित्सा मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे।
विधायक रामकेश जय मिनेश आदिवासी विवि, कोटा तथा पशुपालन विभाग में अनदेखी से उत्पन्न स्थिति के संबंध में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे।
इनके अलावा आज सदन में राज्य में आपदा की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी।