फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: After paper leak in Gehlot government, ACB SIT will investigate IT scam

Exclusive: पेपर लीक के बाद अब IT घोटाले की जांच कर सकती है एसीबी की SIT, चुनाव बाद होगा फैसला

Sat, 13 Apr 2024 08:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 13 Apr 2024 08:27 PM IST
सार

Rajasthan News: लोकसभा चुनावों के बीच प्रदेश की भजनलाल सरकार एक और बड़ा एलान कर सकती है। पेपर लीक के बाद अब IT घोटोले के लिए भी सरकार SIT के गठन का ऐलान कर सकती है।
 

विज्ञापन
Rajasthan: After paper leak in Gehlot government, ACB SIT will investigate IT scam
IAS अखिल अरोड़ा सहित कई अफसर पहले से हैं ED और ACB की रडार पर - फोटो : Rajasthan: After paper leak in Gehlot government, ACB SIT will investigate IT scam

विस्तार

राजस्थान में लोकसभा चुनावों के बीच प्रदेश की भजनलाल सरकार एक और बड़ा एलान कर सकती है। पिछली सरकार में हुए IT घोटालों के आरोपों की जांच के लिए सरकार SIT के गठन का एलान कर सकती है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में पेपर लीक कांड के अलावा IT घोटाले की जांच के लिए भी SIT के गठन का एलान किया था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ACB के स्तर पर इसकी SIT के गठन की तैयारी की जा रही है। इसमें ब्यूरोक्रेसी के शीर्ष अफसरों में शुमार IAS अखिल अरोड़ा सहित कई अन्य अफसर जांच के दायरे में आ सकते हैं।  कथित तौर पर पिछली गहलोत सरकार में योजना भवन में मिली सोने की सिल्लियों और करोड़ों रुपये के कैश के तार भी DOIT विभाग से जुड़े मिले थे। महकमे में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले किए गए।
विज्ञापन


पिछली गहलोत सरकार में ही ACB ने DOIT के अंतर्गत आने वाले RISL (राजकॉम्प इंफो सर्विसेज लिमिटेड) के तत्कालीन चेयरमैन अखिल अरोड़ा के खिलाफ 17-ए की जांच की सरकार से अनुमति मांगी थी। हालांकि उसी बीजेपी सरकार में यह मामला आगे नहीं बढ़ा जिसने पिछली गहलोत सरकार में इसकी जांच को लेकर धरने-प्रदर्शन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ अखिल अरोड़ा ही नहीं ACB ने यहां कई अन्य अफसरों के खिलाफ भी 17-ए के तहत जांच की अनुमति मांग रखी है। लेकिन यहां के अफसरों की टेबल पर वह फाइल बहुत नीचे दबा दी गई। यही नहीं ED ने भी DOIT में जांच शुरू कर दी है। कई अफसरों के बयान भी लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed