फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: After heavy rains, strong inflow in the dams of the state, water level increased in Bisalpur

Rajasthan: भारी बारिश के बाद प्रदेश के बांधों में पानी की जोरदार आवक, लाइफ लाइन बीसलपुर में बढ़ा जल स्तर

Wed, 07 Aug 2024 12:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 12:27 PM IST
सार

राजस्थान में भारी बारिश के बाद प्रदेश के बांधों में पानी की जोरदार आवक शुरू हो गई है। प्रदेश के लगभग 100 बांध पूरी तरह भर चुके हैं। राजस्थान की लाइफ लाइन माने जाने वाले बीसलपुर बांध में भी जल स्तर 311.600 मीटर पर पहुंच चुका है और बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक जारी है।

विज्ञापन
Rajasthan: After heavy rains, strong inflow in the dams of the state, water level increased in Bisalpur
बीसलपुर बांध में पानी की जोरदार आवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। मानसून की शुरुआत में खाली पड़े बांधों का पेट अब भरना शुरू हो गया है। बुधवार तक करीब 100 बांध पूरी तरह भर गए हैं। राजस्थान की लाइफ लाइन माने जाने वाले बीसलपुर बांध में जल स्तर 311.600 मीटर पहुंच गया है और इसके कैचमेंट एरिया में पानी की आवक अब भी जारी है। लगभग 674 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से बांध में पानी आ रहा है। कई बांध ओवर फ्लो हो रहे हैं। कालीसिंध बांध के 2 और कोटा बैराज का एक गेट खोला गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के 691 बांधों में से 388 आंशिक रूप से भरे हैं, जबकि 99 बांध पूरी तरह भर चुके हैं। मानूसन की शुरुआत में प्रदेश के मात्र 5 बांध ही पूरी तरह भरे हुए थे। बीसलपुर में बीते दो दिन में जल स्तर 29 प्रतिशत से बढ़कर 41.85 % पहुंच चुका है। यह आवक करीब 3 महीने के लिए पीने के पानी की जरूरत पूरा कर सकती है। आज बीकानेर में हुई भारी बारिश से कुछ ही घंटों में यहां 132 एमएम पानी बरसा है।
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े बांधों में भराव की स्थिति

राणा प्रताप सागर - 80.56 %
कोटा बैराज - 97.09%
माही बजाज सागर -50.36 %
बीसलपुर - 41.85 %
मोरेल - 65.04%
पार्वती बांध - 45.61%
गुढ़ा डैम - 70.87
जवाई बांध -17.40%
मेजा डैम - 1.80 %
पांचना - 70.23%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed