फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Accident: LPG tanker overturned on Jaipur-Ajmer highway

Rajasthan: जयपुर-अजमेर हाईवे पर पलटा एलपीजी टैंकर, भांकरोटा गैस हादसे की आई याद; लोगों में दहशत

Mon, 20 Jan 2025 03:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 20 Jan 2025 03:47 PM IST
सार

Rajasthan: जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू थाना क्षेत्र के सावरदा के पास सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। हिमाचल प्रदेश के बद्दी से गुजरात के कांडला जा रहा एक एलपीजी टैंकर अचानक बेकाबू होकर सर्विस लाइन पर पलट गया।

विज्ञापन
Rajasthan Accident: LPG tanker overturned on Jaipur-Ajmer highway
एलपीजी गैस टैंकर पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे संख्या 48 पर दूदू के समीप सावरदा पुलिया के पास LPG का खाली टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। अचानक तेज आवाज के साथ टैंकर पलटते ही लोगों को भांकरोटा गैस हादसे की याद आ गई और लोगों में खलबली मच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
टैंकर चालक महमूद के अनुसार, एक ट्रेलर ने उसे लेफ्ट साइड में दबा दिया, जिससे टैंकर की पिन टूट गई और वह पलट गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने वाहनों को लेकर भागने लगे, क्योंकि उन्हें लगा कि टैंकर में गैस भरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में दहशत, फिर राहत
घटनास्थल पर मौजूद विशाल सैनी ने बताया, “जैसे ही टैंकर पलटा, लोगों में यह अफवाह फैल गई कि टैंकर में गैस है। डर के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे। बाद में चालक ने बताया कि टैंकर खाली है, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।”

पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से टैंकर को खड़ा कर सड़क से हटाया गया। टैंकर को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन बड़ा हादसा होने से बच गया।

आरोप-प्रत्यारोप और जांच जारी
चालक महमूद ने ट्रेलर चालक पर उसे साइड में दबाने का आरोप लगाया है, हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

गैस नहीं होने से बचा बड़ा हादसा
पुलिस ने पुष्टि की है कि टैंकर में गैस नहीं थी, जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे से जुड़ी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed