फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: A truck loaded with coal overturned at a dangerous turn in Bhankrota

Rajasthan News: जिस मोड़ ने ली थी 20 जानें वहीं फिर हुआ हादसा, यू-टर्न लेते पलटा कोयले से भरा ट्राला, वीडियो

Sat, 11 Jan 2025 09:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 11 Jan 2025 09:24 PM IST
सार

भांकरोटा अग्निकांड के बाद ये दूसरी गंभीर घटना है। बार-बार हो रहे हादसों के लिए प्रशासन और हाईवे अथॉरिटीज की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद ब्लैक स्पॉट्स और जोखिमभरे यू-टर्न को बंद नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan: A truck loaded with coal overturned at a dangerous turn in Bhankrota
भांकरोटा मोड़ पर फिर हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भांकरोटा अग्निकांड को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ और फिर एक बड़ा हादसा हो गया। उसी मोड़ पर ठीक पहले की की तरह कोयले से भरा ट्राला पलट गया। भांकरोटा में कोयला ओवरलोड ट्राला पलटने की घटना ने प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही उजागर कर दी है। गनीमत रही कि ये हादसा दिन के समय हुआ और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक माह के अंदर उसी मोड़ पर घटी ये घटना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


आज के हादसे में सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिख रहा है कि एक ओवरलोड ट्राला यू टर्न करते हुए सड़क के बीचो-बीच पलट गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन ट्रक के आसपास नहीं था। वरना वो इसके नीचे दब जाता। दिन का समय था ट्रैफिक लाइट चालू थी इसलिए हादसा गंभीर होने से बच गया। इसके अलावा गनीमत ये भी रही कि हादसे के बाद ट्राला में आग नहीं लगी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि ट्राला कोयले से भरा हुआ था।



आग लगती तो कोयला तेजी से आग पकड़ सकता था और ये हादसा काफी गंभीर हो सकता था। यह हादसा फिर एक बार सवाल खड़े कर रहा है कि क्यों बार-बार इस मोड़ पर ऐसी घटनाएं होती जा रही हैं। प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं। सवाल ये भी है कि क्यों नेशनल हाईवे अथॉरिटी इसके ऊपर कोई एक्शन नहीं ले रहा है? पिछले गैस टैंकर ब्लास्ट हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने बैठक की थी, जिसमें साफ निर्देश दिए गए थे कि इस ब्लैक स्पॉट्स को बंद किया जाए, परंतु मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद ये बेरहम और खतरनाक कट खुला हुआ है। भारी ट्रैफिक के बाद भी इस कट पर वाहन बिना रोकटोक यू टर्न लेकर जा रहे हैं। इस  वजह से निरंतर हादसे हो रहे हैं।

टैंकर ब्लास्ट में 20 ने गंवाई थी जान
20 दिसंबर को जयपुर-अजमेर हाईवे पर एलपीजी टैंकर में ब्लास्ट हो गया था। इससे एलपीजी गैस भांकरोटा में करीब 500 मीटर एरिया तक फैल गई।  40 से ज्यादा गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई थी। हादसा इतना भयंकर था कि 27 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से 20 की अब तक मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed