फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : A major accident was averted, a part of Ravana's effigy fell down due to the crane's belt breaking

Rajasthan News : टल गया बड़ा हादसा, क्रेन की बेल्ट टूटने से रावण के पुतले का एक हिस्सा नीचे गिरा

Sat, 12 Oct 2024 10:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 10:52 AM IST
सार

दशहरा उत्सव के लिए कल देर रात रावण के पुतले को खड़े करते समय पुतले का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे में जनहानि की कोई खबर नहीं है। हादसे की सूचना के बाद मेला समिति के पदाधिकारी और निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Rajasthan : A major accident was averted, a part of Ravana's effigy fell down due to the crane's belt breaking
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा के राष्ट्रीय दशहरे मेले में कल देर रात उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब रावण के पुतले को खड़ा करते समय अचानक से क्रेन की बेल्ट टूट गई, जिसके बाद रावण के पुतले का एक हिस्सा टूटकर पेड़ पर जा गिरा। गनीमत रही की नीचे लोग खड़े हुए नहीं थे नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। हादसे की सूचना के बाद मेल मेला समिति के अध्यक्ष और निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है दशहरा मेले की तैयारियों के बीच कुंभकरण और मेघनाद के पुतले को खड़ा किया जा चुका था लेकिन रावण के पुतले को खड़ा करने के दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई थी। इसी दौरान जब उसके कमर का हिस्सा क्रेन की मदद से लगाया जा रहा था, तभी अचानक से क्रेन की बेल्ट टूट गई और रावण के पुतले का यह हिस्सा नीचे गिर गया।
विज्ञापन


देर रात काम किए जाने के चलते गनीमत रही कि कोई भी नीचे नहीं खड़ा हुआ था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed