फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan 2100 oil barrels left from Jaipur to Ayodhya

Rajasthan: जयपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुए तेल के 2,100 पीपे, CM भजनलाल ने शोभायात्रा को किया रवाना

Wed, 10 Jan 2024 10:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 10:03 PM IST
सार

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या आने वाले रामभक्तों और संतों की सेवा का सौभाग्य जयपुर को भी मिलने जा रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan 2100 oil barrels left from Jaipur to Ayodhya
यात्रा को रवाना करते हुए सीएम भजनलाल सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान सीता रसोई में बनने वाला प्रसाद जयपुर से भेजे गए तेल-घी से बनेगा। इसके लिए यहां से सरसों के तेल के 2100 पीपे अयोध्या भेजे गए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर के चांदपोल स्थित गंगा माता मंदिर से अयोध्या की सीता रसोई के लिए तेल के 2100 पीपों और राम दरबार शोभायात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि सीता रसोई के लिए सामग्री भेजना सौभाग्य की बात है। आराध्य भगवान श्रीराम हमारे रोम-रोम में बसते हैं। शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बन गया है। अयोध्या महोत्सव के साक्षी बनने वाले भक्तों के लिए सामग्री भेजने के पुण्य कार्य में जयपुरवासी सहभागी बने हैं, इसके लिए उन्हें साधुवाद देता हूं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शंखनाद के बीच राम दरबार की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह कार्यक्रम धर्मयात्रा महासंघ राजस्थान एवं श्री श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति जयपुर की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, हवामहल विधायक बालमुकुन्दाचार्य सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित रहे।

2100 पीपे सरसों के तेल सीता रसोई के लिए रवाना

  • 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में मूर्ति स्थापना के समर्थन में धर्मयात्रा का आयोजन किया जा रहा है

  • धर्मयात्रा का मुख्य उद्देश्य रामलला के मंदिर में मूर्ति स्थापना के समर्थन में होगा, सीता रसोई में प्रसादी में होगा उपयोग

  • महासंघ द्वारा धर्मयात्रा के समर्थन में 2100 सरसो तेल के पीपे भेजे जा रहे हैं

  • यह तेल रामलला के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए प्रसादी बनाने के लिए उपयोग किया जाएगा

  • तेल को बनाने में भारत भर से कच्ची सरसो मगवाई गई है और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झंडी दिखा कर इसे रवाना किया है

  • तेल को धर्म महासंघ के मनोज मोरका द्वारा भेजा जा रहा है

  • सरसो की विविधता को बढ़ावा देने के लिए इस कच्ची सरसो का उपयोग किया जा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed