फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan 19 New District Update Know Full Details

Rajasthan: 19 नए जिलों के साथ अब राजस्थान में हुए 50 जिले, दूदू छोटा और जैसलमेर सबसे बड़ा, ऐसा होगा नया मैप

Sun, 06 Aug 2023 04:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 06 Aug 2023 04:59 PM IST
सार

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार ने जिन 19 नए जिलों के नोटिफिकेशन को मंजूरी दी है, उन्हें ऑफिशियली मैप में दर्शाकर नया नक्शा जारी किया गया है, जिसमें तहसीलें भी शामिल हैं। प्रदेश में 33 से बढ़कर 50 जिले हो गए हैं। दूदू सबसे छोटा और जैसलमेर सबसे बड़ा जिला बन गया है।

विज्ञापन
Rajasthan 19 New District Update Know Full Details
राजस्थान का नया मैप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 19 नए जिलों के नोटिफिकेशन के बाद जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 50 हो गई है। सीएम अशोक गहलोत ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट रिप्लाई में राजस्थान में 19 नए जिले और तीन नए संभाग बनाने की घोषणा की थी। इसे इम्पलीमेंट कर दिया गया है। इन नए जिलों के सीमांकन में आ रहीं दिक्कतों और नाम को लेकर उठे विवादों को विराम लगाते हुए ही जिलों का नोटिफिकेशन जारी किया गया।

विज्ञापन


खास बात यह है कि जयपुर और जोधपुर के नामों में बदलाव नहीं किया गया। पहले जयपुर और जोधपुर शहरों के नाम के आगे अर्बन लगा दिया गया था और दूसरा जिला जयपुर ग्रामीण और जोधपुर ग्रामीण बनाया गया था। लेकिन बाद में इसमें सुधार करते हुए पहले की तरह ही शहरों के नाम जयपुर और जोधपुर ही रखे गए। जबकि नए जिलों का नाम को जयपुर ग्रामीण और जोधपुर ग्रामीण कर दिया गया।
विज्ञापन




पुराने जयपुर जिले से जयपुर और जयपुर ग्रामीण दो जिले बनाए गए हैं। दूदू नया जिला भी बरकरार रखा गया है। जयपुर से निकला यही दूदू जिला अब राजस्थान का सबसे छोटा बन गया है। दूदू में तीन तीन उपखंड मौजमाबाद, दूदू और फागी और तीन तहसील मोजमाबाद, दूदू और फागी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में पहले ये 33 जिले थे
प्रदेश में इससे पहले अजमेर, अलवर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, धौलपुर, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, पाली, दौसा, जयपुर, सिरोही, झुंझुनूं, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, बाड़मेर, जालौर, भरतपुर, जोधपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक और उदयपुर ये 33 जिले थे।



राजस्थान के 19 नए जिले ये हैं
बालोतरा, ब्यावर, अनूपगढ़, डीडवाना (कुचामन), डीग, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली (बहरोड़), खैरथल, नीमकाथाना, फलौदी, सलूंबर, सांचोर, जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, शाहपुरा जिले शामिल किए गए हैं।




प्रदेश में नए जिलों के नोटिफिकेशन के साथ अब 50 जिलों का सूबा हो गया है। इसमें सबसे छोटा जिला दूदू है। जबकि जैसलमेर अब भी राजस्थान का सबसे बड़ा जिला ही बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed