फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: 16 RAS officers will get promotion to IAS news in hindi

Rajasthan: 16 RAS अधिकारियों को मिलेगा IAS में प्रमोशन, UPSC की बोर्ड बैठक में हुआ अनुमोदन

Tue, 17 Jun 2025 09:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Jun 2025 09:44 PM IST
सार

1997 बैच से नवनीत कुमार, सुखवीर सैनी, जसवंत सिंह, हरफूल यादव, राजेश वर्मा, सुरेश चंद्र, महेन्द्र कुमार खींची, अजीत सिंह राजावत, अवधेश सिंह, राकेश शर्मा, जगवीर सिंह, बृजेश कुमार चांदोलिया और डॉ. हरसहाय मीणा के नामों पर मुहर लगी है। वहीं 1998 बैच से जुगल किशोर मीणा, ललित कुमार और डॉ. एस. पी. सिंह को प्रमोशन के लिए मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
Rajasthan: 16 RAS officers will get promotion to IAS news in hindi
UPSC - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में मंगलवार को आयोजित बोर्ड बैठक में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत करने का अनुमोदन किया गया है। यह पदोन्नति वर्ष 2024 के रिक्त पदों के विरुद्ध की गई है। राज्य सरकार ने UPSC को कुल 19 अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा था, जिसमें 1997 बैच के 13 और 1998 बैच के छह अधिकारियों के नाम शामिल थे। हालांकि बोर्ड ने इनमें से सिर्फ 16 अधिकारियों के नामों को स्वीकृति दी है।

विज्ञापन

बैठक में 1997 बैच के अरुण प्रकाश शर्मा और रामस्वरूप तथा 1998 बैच के गोपालराम बिरदा के नामों को फिलहाल सीलबंद लिफाफे में रखा गया है, यानी इन पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा। शेष अधिकारियों के नामों को पदोन्नति के लिए अनुमोदित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: विद्युत, चिकित्सा व मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, मंत्री हीरालाल नागर रहे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

1997 बैच से नवनीत कुमार, सुखवीर सैनी, जसवंत सिंह, हरफूल यादव, राजेश वर्मा, सुरेश चंद्र, महेन्द्र कुमार खींची, अजीत सिंह राजावत, अवधेश सिंह, राकेश शर्मा, जगवीर सिंह, बृजेश कुमार चांदोलिया और डॉ. हरसहाय मीणा के नामों पर मुहर लगी है। वहीं 1998 बैच से जुगल किशोर मीणा, ललित कुमार और डॉ. एस. पी. सिंह को प्रमोशन के लिए मंजूरी दी गई है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्र सरकार के दो प्रतिनिधियों के साथ राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल और सचिव के.के. पाठक भी मौजूद रहे। अब बोर्ड की कार्यवाही (मिनिट्स) पर UPSC चेयरमैन के हस्ताक्षर होने के बाद अगले चरण में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) और राज्य सरकार के बीच प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद ही इन अधिकारियों की IAS में पदोन्नति की आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed