फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan 11 months ago also terrorists had targeted tourist camp in Kashmir couple from Jaipur was shot

Rajasthan: 11 महीने पहले भी कश्मीर में टूरिस्ट कैंप को आतंकियों ने बनाया निशाना, जयपुर के दंपती को लगी थी गोली

Wed, 23 Apr 2025 03:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Apr 2025 03:32 PM IST
सार

Earlier Also Tourist Camps in Kashmir Had Become Terrorist Targets: करीब 11 महीने पहले भी कश्मीर में टूरिस्ट कैंप को आतंकियों ने निशाना बनाया था। उस दौरान राजधानी जयपुर के दंपती को गोली लगी थी। वैष्णो देवी जाकर आ रहे परिवार पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें चार लोगों की जान गई थी।

विज्ञापन
Rajasthan 11 months ago also terrorists had targeted tourist camp in Kashmir couple from Jaipur was shot
आतंकी हमले में पवन (पैर टूटा) की पत्नी पूजा और बेटे लिवांश की मौत हो गई थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए हैं और 17 लोग घायल हैं। इस आतंकी हमले में राजधानी जयपुर के नीरज उधवानी की मृत्यु हो गई। लेकिन आज से ठीक 10 महीने पहले भी जम्मू में हुए आतंकी हमले में जयपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों में बीते एक साल में जयपुर के पांच सिविलंस की मौत हो चुकी है। करीब 10 महीने पहले 10 जून 2024 को जम्मू में हुए आतंकी हमले में जयपुर के चार लोगों की जान चली गई थी। मरने वाले चौमू और हरमाड़ा थाना के रहने वाले थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहलगाम के आतंकी हमले में जयपुर के युवक की मौत, कश्मीर घूमने गया था नवविवाहित जोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आतंकी वारदात में वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की बस पर आतंकवादियों में अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इसमें जयपुर के पवन सैनी घायल हुए, जबकि उनकी पत्नी पूजा और बेटे लिवांश की मृत्यु हो गई थी। वहीं, उन्हीं के परिवार के राजेंद्र सैनी और उनकी पत्नी ममता सैनी की भी मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें: रद्द हुआ अमेरिकी उपराष्ट्रपति का सिटी पैलेस जाने का प्रोग्राम, आगरा से लौटकर सीधे होटल पहुंचे

वहीं, इसी तरह की एक और आंतकी घटना में 18 मई 2024 को पहलगाम में ही जयपुर से घूमने गए पति-पत्नी पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। आतंकियों ने यहां यानेर इलाके के एक रिसॉर्ट में उन पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में जयपुर की फरहा खान और उनके पति तबरेज खान को गोली लगी थी। इसमें तबरेज की आंख में गंभीर चोट आई, जिसके चलते लगभग उनके आंख की रोशनी चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed