{"_id":"685a55c79cb04547f40116ae","slug":"rajashtan-news-first-cutoff-list-of-ru-constituent-colleges-released-merit-based-admission-process-started-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajashtan News: आरयू के संघटक कॉलेजों की फर्स्ट कटऑफ लिस्ट जारी, मेरिट बेस्ड एडमिशन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajashtan News: आरयू के संघटक कॉलेजों की फर्स्ट कटऑफ लिस्ट जारी, मेरिट बेस्ड एडमिशन प्रक्रिया शुरू
Tue, 24 Jun 2025 01:07 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:07 PM IST
सार
आरयू के संघटक कॉलेजों की फर्स्ट कटऑफ लिस्ट कल जारी कर दी गई है। इस बार सभी सीटों पर मेरिट के आधार पर एडमिशन दिए जाएंगे। 24 से 26 जून के बीच संबंधित कॉलेजों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान यूनिवर्सिटी के संघटक कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए पहली कटऑफ लिस्ट सोमवार को जारी कर दी गई है। इसके आधार पर राजस्थान यूनिवर्सिटी से संबद्ध महारानी कॉलेज, महाराजा कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में छात्रों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बार यूनिवर्सिटी की ओर से सभी सीटों पर मेरिट के आधार पर एडमिशन किया जाएगा। राजस्थान यूनिवर्सिटी की सेंट्रल एडमिशन कमेटी के कन्वीनर प्रो. रामावतार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bundi News: घायल पैंथर के गले में पट्टा डालकर सेल्फी लेते रहे संवेदनहीन लोग, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बचाई जान
विज्ञापन
अब चयनित छात्रों को 24 से 26 जून के बीच संबंधित कॉलेज में जाकर फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.univraj.org पर जाकर ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे।