{"_id":"659cc9a186200337bc07f4a9","slug":"rajashan-weather-update-today-third-degree-cold-in-the-state-rain-alert-amid-fog-and-cold-wave-2024-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajashan Weather Update today: प्रदेश में सर्दी का थर्ड डिग्री वार, कोहरे और शीतलहर के बीच बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajashan Weather Update today: प्रदेश में सर्दी का थर्ड डिग्री वार, कोहरे और शीतलहर के बीच बारिश का अलर्ट
Tue, 09 Jan 2024 10:59 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:59 AM IST
सार
Rajasthan News: राजस्थान में सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू हो गया है। एक तरफ सड़कों पर अति घना कोहरे की स्थिति है, दूसरी तरफ शीतलहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब बारिश का अलर्ट इस स्थिति को और ज्यादा बिगाड़ रहा है। हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने दिन में ही ठिठुरन पैदा कर दी है। बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाड़ कंपाने वाली सर्दी के बीच मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया बारिश का अलर्ट किसी थर्ड डिग्री टॉर्चर से कम नहीं है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर भी अब दिखने लगा है। ऐसे में मौसम विभाग ने 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। अलवर और सीकर में शीतलहर के साथ ही अधिकतम और न्यूतनतम पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिन के अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री की गिरावट आई है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सीकर में न्यूतनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कई जिलों में अति घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की जीरो विजिबिलिटी के बीच सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। पाली में शीतलहर के साथ सर्दी ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। आकाश में छाए घने बादलों से तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। पूर्वी राजस्थान में रात में मावठ गिरने से पारा काफी नीचे गिर गया है। इसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
यलो अलर्ट
पाली और आसपाल के इलाकों में किसाने के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश एवं ओले गिरने के येलो अलर्ट से किसानों की चिंता बढ़ी है क्योंकि बारिश के साथ ओले गिरने से रायड़े और जीरे की फसल को नुकसान होगा।
धोरों की धरती जैसलमेर में भी शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं और तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। जिसने ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले तीन दिन में तापमान लुढ़कर 7 डिग्री पर पहुंच गया है।