फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Railway News: Timings of some trains changed during monsoon news in hindi

यात्रीगण ध्यान दें: मानसून के दौरान कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव, अगर इन ट्रेनों में पहले टिकट कराया तो देखें

Thu, 17 Apr 2025 09:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 17 Apr 2025 09:33 PM IST
सार

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी दी कि जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, उनमें अजमेर से एर्नाकुलम और वापस आने वाली मरूसागर एक्सप्रेस, हिसार से कोयम्बटूर और वापसी की साप्ताहिक एक्सप्रेस, और श्रीगंगानगर से तिरूवनंतपुरम उत्तर तथा वापसी की साप्ताहिक एक्सप्रेस शामिल हैं।

विज्ञापन
Railway News: Timings of some trains changed during monsoon news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने मानसून के दौरान कुछ ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया है। यह बदलाव 15 जून 2025 से 20 अक्टूबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कोंकण रेलवे मार्ग पर चलने वाली कुछ ट्रेनों की समय-सारणी में परिवर्तन किया गया है। नई मानसून समय-सारणी 15 जून 2025 से लागू होगी और यह शुरुआती स्टेशन से यात्रा की तारीख के अनुसार प्रभावी होगी।

विज्ञापन


पढ़ें: बाल विवाह मुक्त करौली अभियान' को लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न, बाल विवाह के खिलाफ लिया संकल्प

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी दी कि जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, उनमें अजमेर से एर्नाकुलम और वापस आने वाली मरूसागर एक्सप्रेस, हिसार से कोयम्बटूर और वापसी की साप्ताहिक एक्सप्रेस, और श्रीगंगानगर से तिरूवनंतपुरम उत्तर तथा वापसी की साप्ताहिक एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की संशोधित समय-सारणी की जानकारी अवश्य ले लें ताकि यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed