{"_id":"650edb3b29a075d3640a6f34","slug":"rahul-said-that-if-our-government-comes-to-power-women-s-reservation-will-be-implemented-immediately-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राहुल बोले- हमारी सरकार आई तो महिला आरक्षण तत्काल लागू होगा, भाजपा वाले इसे दस साल लटकाने वाले हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राहुल बोले- हमारी सरकार आई तो महिला आरक्षण तत्काल लागू होगा, भाजपा वाले इसे दस साल लटकाने वाले हैं
Sat, 23 Sep 2023 06:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 23 Sep 2023 06:04 PM IST
सार
राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार आएगी, तो महिला आरक्षण तत्काल दिया जाएगा। कहा कि मोदी सरकार इंडिया का नाम भारत करना चाहती थी, इसीलिए विशेष संसद सत्र बुलाया, फिर इसे रोककर महिला आरक्षण बिल ले आए।
विज्ञापन
जयपुर में सभा को संबोधित करते राहुल गांधी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ राजस्थान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर विधानसभा चुनाव अभियान का प्रचार शुरू कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस ने वादा किया कि केंद्र में यदि हमारी सरकार आती है तो तत्काल महिला आरक्षण लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी ने जयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश का नाम बदलना चाहती थी। वह इंडिया का नाम बदलकर भारत करना चाहती थी, इसीलिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था, लेकिन इसे रोककर महिला आरक्षण का बिल ले आए। तो पूरे विपक्ष ने महिला आरक्षण का समर्थन किया। हम तो ये चाहते हैं कि महिला आरक्षण आज से ही लागू हो, लेकिन भाजपा दस साल बाद इसे लागू करना चाहती है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी वर्ग को भागीदारी देना चाहते हैं, लेकिन जातिगत जनगणना से क्यों डर रहे हैं? राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी वाले वोट मांगने आएं तो पूछना कि केंद्र सरकार जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवा रही है?