फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rahul Gandhi Tour After Priyanka Gandhi now Rahul Gandhi can come to Rajasthan

Rahul Gandhi Tour: 'बहन' के बाद अब 'भाई' आ सकते हैं राजस्थान, 52 हजार बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता होंगे आमंत्रित

Thu, 14 Sep 2023 07:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Sep 2023 07:28 PM IST
सार

Rahul Gandhi Tour: आगामी 23 सितंबर को राहुल गांधी का जयपुर दौरा प्रस्तावित है। कांग्रेस में बूथ सम्मेलन की तैयारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए ऑफिस भवन का शिलान्यस होगा। इसमें 60 हजार से ज्यादा कांग्रेसियों के जुटने की संभावना है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Tour After Priyanka Gandhi now Rahul Gandhi can come to Rajasthan
सचिन पायलट, राहुल गांधी और अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 23 सितंबर को जयपुर दौरा प्रस्तावित है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के इस दौरे पर प्रदेश भर के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन करने की तैयारी में जुटी है। चुनावी साल में संगठन को बड़ा मैसेज देने राहुल गांधी आएंगे। राहुल गांधी आदिवासी बाहुल्य जिले बांसवाड़ा में अपने दौरे और जनसभा से पहले ही चुनावी शंखनाद कर चुके हैं। उनके बाद हाल ही में प्रियंका गांधी ने भी टोंक के निवाई में जनसभा की है। अब एक बार फिर राहुल गांधी राजस्थान आ रहे हैं। जहां राजधानी जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले राहुल गांधी की बड़ी जनसभा करने की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयपुर में 25 सितंबर के आसपास जनसभा प्रस्तावित है।

विज्ञापन


बीजेपी की परिवर्तन यात्रा और उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख नेताओं के लगातार हो चुके दौरों के बीच कांग्रेस में भी बड़े नेताओं के दौरों की लगातार राजस्थान में डिमांड आ रही है। कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय भवन के शिलान्यास के लिए राहुल गांधी जयपुर आएंगे। जयपुर के मानसरोवर स्थित शिप्रा पथ पर यह नया कार्यालय बनने जा रहा है। बूथ सम्मेलन के साथ पीएससी भवन के शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने मानसरोवर के शिप्रा पथ पर हाउसिंग बोर्ड से नए भवन के लिए जमीन ली है। करीब डेढ़ महीने पहले पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली में इस कार्यक्रम की रणनीति बनाई थी। राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को शिलान्यास के लिए जयपुर आने के लिए आमंत्रित किया गया था। लेकिन तब राहुल गांधी जयपुर नहीं आ सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह हजार वर्ग मीटर में बनेगा कांग्रेस का नया प्रदेश कार्यालय
कांग्रेस पार्टी का प्रदेश कार्यालय छह हजार वर्ग मीटर जमीन पर बनाया जाएगा, जिसमें अलग-अलग स्तर के कांफ्रेंस हॉल के अलावा अध्यक्ष समेत तमाम पीसीसी और विभागों के पदाधिकारी के कक्ष होंगे। मीडिया सेंटर भी बनाया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस के अलग-अलग संगठनों के ब्लॉक भी बनाए जाने की तैयारी है। कांग्रेस सोशल मीडिया से लेकर रिसर्च टीम के ऑफिस और लाइब्रेरी समेत अन्य विशिष्ट रूम भी बनाए जाएंगे। इसमें ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जाएगा, जिसमें कांग्रेस जॉइन करने वालों और समय-समय पर पुराने कार्यकर्ताओं को स्पेसिफिक ट्रेनिंग और कांग्रेस की रीति-नीति के साथ ट्रेनिंग दी जा सकेगी।


52 हजार बूथ अध्यक्ष और कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता होंगे आमंत्रित
राजस्थान में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। 14 दिसंबर तक नई सरकार चुनी जानी है। चुनावी साल में चुनावी सभा के रूप में यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के 52 हजार बूथ अध्यक्षों को बुलाया जाएगा। साथ ही सभी पीसीसी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, ज़िलों के पदाधिकारी तक इसमें आएंगे। करीब 60 से 70 हजार लोगों की भीड़ जुटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed