फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Raghav-Parineeti Wedding Parineeti Chopra Raghav Chadha To Tie Knot Of September 25 In Rajasthan

Raghav-Parineeti Wedding: इस दिन राघव चड्ढा की दुल्हनियां बनेंगी परिणीति चोपड़ा, राजस्थान में बजेगी शहनाई

Sun, 20 Aug 2023 02:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 02:39 PM IST
सार

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख तय हो चुकी है। दोनों 25 सितंबर को राजस्थान में शादी करेंगे। राजस्थान में सात फेरे किस जगह होंगे, यह अभी पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Raghav-Parineeti Wedding Parineeti Chopra Raghav Chadha To Tie Knot Of September 25 In Rajasthan
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिणीति चोपड़ा के फैंस जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आ चुका है। परिणीति और राघव चड्ढा की शादी का दिन तय हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 25 सितंबर को होगी। परिणीति और राघव की सगाई 13 मई 2023 को दिल्ली में हुई थी, अब इसी साल वो शादी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक बड़ी शादी होगी। परिणीति की टीम ने शादी की तैयारियों को लेकर काम करना शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस अपनी शादी की एक भी डिटेल किसी के साथ शेयर नहीं कर रही हैं। हर चीज को उन्होंने सीक्रेट रखा है। शादी की सभी रस्में परिणीति और राघव के परिवारों के बीच होंगी।
विज्ञापन


राजस्थान में होगी परिणीति-राघव की शादी
परिणीति चोपड़ा अपनी शादी की तैयारी सितंबर के पहले हफ्ते में करेंगी। बताया जा रहा है कि शादी राजस्थान में होगी। इसके बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन रखा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति से संपर्क किया गया तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ परिणीति और राघव चड्ढा को प्यार
परिणीति फिल्हाल फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' की शूटिंग कर रही हैं। इसमें उनके ऑपोजिट अक्षय कुमार हैं। परिणीति और राघव चड्ढा की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों बेहद पुराने दोस्त हैं। लेकिन उनके बीच नजदीकियां साल 2022 से बढ़ीं। तब वह पंजाब में फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग कर रही थीं। राघव चड्ढा तब परिणीति से मिलने फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। तभी दोनों को कनेक्शन फील हुआ और फिर प्यार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed