फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pro Kabaddi League: Bengal Warriors beat Bengaluru Bulls by 6 points

Pro Kabaddi League: PKL के 1000वें मैच में बंगाल वॉरियर्स ने दिखाया कमाल, बेंगलुरू बुल्स को 6 अंक से हराया

Mon, 15 Jan 2024 10:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 15 Jan 2024 10:06 PM IST
सार

बुल्स के लिए भरत ने सुपर-10 लगाया, लेकिन उनका यह प्रयास टीम को जीत नहीं दिला सका। बुल्स इस मैच में दो बार आलआउट हुए।

विज्ञापन
Pro Kabaddi League: Bengal Warriors beat Bengaluru Bulls by 6 points
कबड्डी में दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बंगाल वारियर्स ने यहां जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सीजन के 73वें और लीग इतिहास के 1000वें मैच में दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बेंगलुरू बुल्स को 35-29 के स्कोर से हरा दिया। 

विज्ञापन


इस मैच में बंगाल के लिए कप्तान मनिंदर सिंह ने चमकदार खेल दिखाते हुए 9 अंक जुटाए, जबकि डिफेंस में शुभम शिंदे ने सात अंक बटोरे। बुल्स के लिए भरत ने सुपर-10 लगाया, लेकिन उनका यह प्रयास टीम को जीत नहीं दिला सका। बुल्स इस मैच में दो बार आलआउट हुए जबकि बंगाल एक बार आलआउट हुआ। इस मैच से हालांकि बुल्स एक अंक लेने में सफल रहे।
विज्ञापन


तीन मिनट बाद स्कोर 2-2 था और ये अंक दोनों टीमों के स्टार रेडर-भरत और मनिंदर ने जुटाए। इसके बाद बुल्स ने दो और अंक लिए और फिर अगली रेड पर मनिंदर को लपक 5-2 की लीड ले ली। सातवें मिनट में दोनों टीमों का डू ओर डाई रेड आया और बंगाल ने दोनों मौकों पर सफलता हासिल कर न सिर्फ फासला 1 का किया बल्कि मनिंदर को भी रिवाइव करा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी बीच भरत ने 10वें मिनट में दो अंक की रेड के साथ बुल्स को 9-5 से आगे कर दिया लेकिन मनिंदर ने सुरजीत और सौरव को बाहर कर हिसाब बराबर किया। 10 मिनट के खेल के बाद बुल्स को 2 अंक की लीड मिली हुई थी। ब्रेक के बाद बंगाल के डिफेंस ने अपना दूसरा अंक लेते हुए फासला 1 का कर दिया लेकिन रण सिंह ने विश्वास को लपक इसे फिर से 2 का कर दिया।

भरत औऱ मनिंदर रिवाइव हो चुके थे। मनिंदर सावधानी बरत रह थे लेकिन भरत अपना आठवां अंक लेने के प्रयास में लपके गए। फिर दो अंक की रेड के साथ नितिन ने बंगाल को 11-10 से आगे कर दिया। हालांकि बुल्स ने जल्द ही 11-11 की बराबरी कर ली। फिर बंगाल ने बुल्स को आलआउट कर 15-11 की लीड ले ली। 

आलइन के बाद की पहली रेड पर भरत फिर लपके गए। फिर मनिंदर भी बोनस लेकर आए और अगली रेड पर जसकीरत ने सुशील को लपक लीड 18-11 की कर दी। हाफ टाइम तक बंगाल ने 19-12 की लीड ले रखी थी। हाफटाइम के बाद बुल्स ने न सिर्फ नुकसान की भरपाई की बल्कि बंगाल को पहली बार आलआउट कर 21-20 की लीड भी ले ली।

फिर नीरज ने दो अंक की रेड के साथ बुल्स को तीन अंक से आगे कर दिया। नितिन ने हालांकि दो अंक की रेड के साथ इसकी भरपाई कर दी। और फिर भरत को लपक शुभम ने स्कोर 23-24 कर दिया। 34वें मिनट में बंगाल ने स्कोर बराबर कर दिया। इस बीच शुभम ने नीरज को लपक बंगाल को फिर आगे कर दिया। शुभम अपना हाई-5 पूरा कर चुके थे।


फिर सुपर टैकल की स्थिति में मनिंदर ने अंक लिया और फिर बंगाल ने बुल्स को दूसरी बार आलआउट कर 32-27 की लीड ले ली। मनिंदर ने 39वें मिनट में दो अंक की रेड के साथ बंगाल की जीत पक्की कर दी। इस सीजन में यह बंगाल की 13 मैचों में छठी जीत और बुल्स की इतने ही मैचों में आठवीं हार है। बंगाल अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed