फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Prime Minister Narendra Modi will start the membership campaign by taking membership of BJP on 2 September:

Rajasthan: भाजपा का सदस्यता अभियान, पीएम मोदी करेंगे आगाज…अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण ने दी जानकारी

Mon, 02 Sep 2024 09:01 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 02 Sep 2024 09:01 AM IST
सार

Rajasthan: भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 2 सितंबर को केंद्रीय भाजपा कार्यायल नई दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सदस्यता अभियान का आगाज करेंगे। 
 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will start the membership campaign by taking membership of BJP on 2 September:
भाजपा का सदस्यता अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन करके कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है। वहीं 3 सितंबर मंगलवार को प्रदेश में सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश के प्रमुख नेता सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे।

विज्ञापन

 

अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश में सभी 51 हजार बूथों पर 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं। प्रदेश में सदस्यता अभियान का पहला चरण 30 सितंबर तक चलेगा। अभियान के तहत एक सिम से एक ही व्यक्ति पार्टी का सदस्य बन सकता है। इस बार ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन सदस्य भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


जहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या या अन्य तकनीकी समस्या सामने आएगी, वहां ऑफलाइन फॉर्म भर कर सदस्य बनाया जाएगा। सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेशभर में 20 से 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण और अभियान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता प्रदेशभर में घर-घर जाकर भाजपा की रीति और नीति से आमजन को अवगत करवाएंगे और भाजपा के सदस्य बनाएंगे। इस अभियान के तहत पार्टी ने हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed