फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Prime Minister Modi laid the foundation stone for redevelopment of 508 railway stations

अमृत भारत स्टेशन योजना: देश के 508 स्टशनों के साथ राजस्थान के 55 स्टेशन पुनर्विकास की राह पर, PM ने की शुरुआत

Sun, 06 Aug 2023 09:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 06 Aug 2023 09:21 PM IST
सार

योजना के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा भारत, अपने अमृतकाल के प्रारंभ में है। इस योजना में राजस्थान के 55 स्टेशन शामिल हैं, जिनके पुनर्विकास पर 4000 करोड़ की लागत आएगी।

विज्ञापन
Prime Minister Modi laid the foundation stone for redevelopment of 508 railway stations
अमृत भारत स्टेशन योजना का शुभारंभ करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत देशभर के 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना की शुरुआत की। इस पुनर्विकास परियोजना में 24470 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस योजना में राजस्थान के 55 स्टेशन शामिल हैं, जिनके पुनर्विकास पर 4000 करोड़ की लागत आएगी। योजना के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा भारत, अपने अमृतकाल के प्रारंभ में है। नई ऊर्जा है, नई प्रेरणा है, नए संकल्प हैं। इसी आलोक में आज भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। 

विज्ञापन


इस योजना में उत्तर पश्चिम रेलवे के 47 स्टेशनों के पुनर्विकास पर 2400 करोड़ की लागत आएगी तो वहीं, जयपुर मंडल के 12 स्टेशनों का इस योजना के तहत करीब 1150 करोड़ की लागत से पुनर्विकास होगा। इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान होंगी। इन सभी स्टेशन के नए डिजाइन स्थानीय संस्कृति और विरासत पर आधारित होंगे। 'अमृत भारत स्टेशन योजना' देश भर में 1309 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शुरू की गई। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि देशभर में रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित करने का काम किया जा रहा है
विज्ञापन


भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन, अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे, उनका पुनर्विकास होगा, आधुनिकता के साथ होगा। इसमें से आज 508 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो रहा है। इन 508 अमृत भारत स्टेशन के नवनिर्माण पर करीब 25 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने संबोधितक करते हुए कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं, ये देश के इनफ्रास्ट्रक्चर के लिए, रेलवे के लिए सबसे बड़ी बात है। मेरे देश के सामान्य नागरिकों के लिए ये कितना बड़ा अभियान होने वाला है। इसका लाभ देश के लगभग सभी राज्यों को मिलेगा। 



राजस्थान के 55 स्टेशन शामिल 
जैसे यूपी में इसके लिए करीब साढ़े चार हजार करोड़ रुपये के खर्च से 55 अमृत स्टेशन को विकसित किया जाएगा। राजस्थान के भी 55 रेलवे स्टेशन, अमृत भारत स्टेशन बनेंगे। एमपी में 1 हजार करोड़ रुपए के खर्च से 34 स्टेशन्स का कायाकल्प होने वाला है। महाराष्ट्र में 44 स्टेशन्स के विकास के लिए डेढ़ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। तमिलनाडु, कर्नाटका और केरला के भी प्रमुख स्टेशन्स को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। राजस्थान के 55 स्टेशन शामिल हैं, जिनके पुनर्विकास पर 4000 करोड़ की लागत आएगी। मैं अमृतकाल के प्रारंभ में इस ऐतिहासिक अभियान के लिए रेल मंत्रालय की सराहना करता हूं और सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।

स्टेशन से ट्रेन तक उम्दा एक्सपीरियन्स देने का प्रयास
भारत में आज आधुनिक ट्रेनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। आज देश का लक्ष्य है कि रेलवे की यात्रा हर यात्री के लिए, हर नागरिक के लिए सुलभ भी हो, और सुखद भी हो। अब ट्रेन से लेकर स्टेशन तक आपको एक बेहतर एक उम्दा से उम्दा एक्सपीरियन्स देने का प्रयास है। प्लेटफॉर्म्स पर बैठने के लिए बेहतर सीटें लग रही हैं, अच्छे वेटिंग रूम बनाए जा रहे हैं। आज देश के हजारों रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा है। हमने देखा है, इस मुफ्त इंटरनेट का कितने ही युवाओं ने लाभ उठाया है, पढ़ाई करके वो अब बहुत कुछ अपने जीवन में सिद्धियां प्राप्त कर चुके हैं।
ये इतनी बड़ी सिद्धियां हैं, जिस प्रकार से रेलवे में काम हुआ है। किसी भी पीएम का मन कर जाए कि इनका जिक्र 15 अगस्त को लाल किले से करे। जब 15 अगस्त सामने है तो मन बहुत ही लालायित होता है कि उसी दिन इसकी चर्चा करूं, लेकिन आज ये इतना विराट आयोजन हो रहा है, देश के कोने-कोने से लोग जुड़े हैं। इसलिए मैं अभी ही इस बात पर इतने विस्तार से चर्चा कर रहा हूं।

जयपुर मंडल के 12 स्टेशन
जयपुर मंडल के 12 स्टेशन जयपुर जंक्शन, गांधी नगर जयपुर, फुलेरा, रेवाड़ी, बांदीकुई, अलवर, नरेना, सीकर, नारनौल, रींगस, झुंझुनू और आसलपुर जोबनेर स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 1150 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है।

बीकानेर, अजमेर, जोधपुर मंडल
बीकानेर मंडल के 10 स्टेशनों का इस योजना के तहत करीब 200 करोड़ की लागत से पुनर्विकास होगा। इसके साथ ही अजमेर मंडल के 10 स्टेशनों पर 180 करोड़ की लागत आएगी। जोधपुर मंडल के 15 स्टेशनों का 860 करोड़ से अधिक की लागत से कार्य किया जाएगा। 'अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास' योजनाओं से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, इससे आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा।


कहां कितनी राशि का आएगा खर्च
जयपुर स्टेशन पर 717 करोड़ रुपये, गांधीनगर जयपुर को 211 करोड़, जोधपुर को 494 करोड़, जैसलमेर को 140 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास का कार्य  किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान प्लाजा, एग्जीक्यूटिव लाउंज, कॉनकोर्स एरिया, लिफ्ट और एस्केलेटर, फूड कोर्ट, शॉपिंग मॉल, कैफेटेरिया, प्ले एरिया, ग्रीन बिल्डिंग, नवीकरणीय ऊर्जा, कचरे के प्रसंस्करण, वर्षा जल संचयन, बैगेज स्कैनर, कोच इंडिकेशन बोर्ड, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं समेत आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed