फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   President Emmanuel Macron will road with PM Modi in jaipur

Jaipur: पीएम मोदी के साथ रोड करेंगे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन, यहां जानें

Thu, 25 Jan 2024 11:20 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 25 Jan 2024 11:20 AM IST
सार

Jaipur: राजधानी जयपुर आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक रोड शो का गवाह बनेगा। मैक्रों को दिल्ली में आयोजित होने जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया है, लेकिन इससे एक दिन पहले वे जयपुर की मेजबानी का जायका लेंगे।

विज्ञापन
President Emmanuel Macron will road with PM Modi in jaipur
पीएम मोदी-मैक्रों - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर के पावणे बनकर मैक्रों साथ होंगे। खास बात यह है कि मोदी मेहमान के साथ मेजबान की भूमिका भी अदा करेंगे, वे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अगुवाई करेंगे। इधर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार देर रात तक उन स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां-जहां मोदी और मैक्रों को जाना है।

विज्ञापन


बता दें कि मैक्रों दोपहर 2.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे जयपुर के जंतरमंतर और फिर आमेर किला देखने जाएंगे। वहां शिल्पकारों, भारत-फ्रांसीसी सांस्कृतिक परियोजनाओं के हितधारकों के साथ-साथ छात्रों से बातचीत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका स्वागत करेंगे और दोनों नेता जंतर-मंतर सहित गुलाबी शहर के कुछ स्थलों का एक साथ दौरा करेंगे। फिर शाम 5:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी और मैक्रों का जयपुर के त्रिपोलिया गेट से रोड शो निकलेगा। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। देर शाम दोनों ने दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वे गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर में इन रास्तों पर आज ट्रैफिक डायवर्जन होगा
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के चलते जयपुर शहर के आधे से ज्यादा मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। जयपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुधवार शाम को जारी नई ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, आगरा रोड से आने वाले वाहनों को आवश्यकतानुसार रोटरी सर्किल से डायवर्ट कर जवाहर नगर बाइपास पर संचालित किया जाएगा। वहीं जेएलएन मार्ग से रामनिवास बाग के अंदर आने वाले वाहनों को आरोग्य पथ से डायवर्ट किया जाएगा। म्यूजियम रोड से रामनिवास बाग में प्रवेश बंद रहेगा। आरोग्य पथ, एमडी रोड को आवश्यकतानुसार वन-वे किया जाएगा। अजमेरी गेट अन्दर से नेहरू बाजार के अन्दर जाने वाले यातायात को अजमेरी गेट अन्दर से किशनपोल बाजार में डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed