फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   President Draupadi Murmu reached Jaipur

Rajasthan News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं जयपुर, कल मेहंदीपुर बालाजी और बेणेश्वर धाम का करेंगी दर्शन

Tue, 13 Feb 2024 08:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Feb 2024 08:01 PM IST
सार

Rajasthan News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम जयपुर पहुंचीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति राजभवन पहुंची, जहां राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu reached Jaipur
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते सीएम भजनलाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी जयपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वागत किया। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार को राजधानी जयपुर में रात्रि विश्राम करेंगी और बुधवार को दौसा में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर और डूंगरपुर जिले में बेणेश्वर धाम का दौरा करेंगी।

विज्ञापन


लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेंगी
बता दें कि बुधवार को सुबह 10.35 बजे दौसा में बालाजी मंदिर में आरती में शामिल होने के बाद दोपहर 2 बजे बेणेश्वर धाम में हरि मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद में वह दोपहर 3.40 बजे बेणेश्वर धाम में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेंगी।

विज्ञापन


महामहिम के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी
इधर राष्ट्रपति के दौरे को लेकर डूंगरपुर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन व आईजी एस परिमला ने डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह व एसपी कुंदन कवरिया के साथ बेणेश्वर धाम पर तैयारियों का जायजा लिया। इधर राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहेंगे। आईजी एस परिमला ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed