फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Possibility of rain in some parts of Jodhpur and Bikaner divisions

Weather Update: राजस्थान में बना वायुमंडलीय परिसंचरण, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में होगी बारिश

Tue, 19 Sep 2023 12:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 19 Sep 2023 12:59 PM IST
सार

एक और नया परिसंचरण तंत्र बंगाल की खाड़ी में बनने से आज जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हल्के व मध्यम बारिश जारी रहने की सम्भावना है।

विज्ञापन
Possibility of rain in some parts of Jodhpur and Bikaner divisions
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के ऊपर मानसून का परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बारिश होगी। आज दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर ये सिस्टम स्थित है। एक और नया परिसंचरण तंत्र बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है।

विज्ञापन


आज जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हल्के व मध्यम बारिश जारी रहने की सम्भावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के ज्यादातर इलाकों में 20 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। इसके बाद आगामी दिनों में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


22 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग में होगी बारिश
पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर भागों में आगामी दो-तीन दिन बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। 22 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर के आखिरी सप्ताह में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्के से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा राज्य से मानसून की विदाई देरी से होने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed