{"_id":"64d1ea9f4815755ff1095004","slug":"politics-pm-modi-is-prime-minister-of-hindus-on-this-statement-of-gehlot-shekhawat-comment-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'PM मोदी हिंदुओं के प्रधानमंत्री हैं', गहलोत के इस बयान पर शेखावत ने कहा- इतनी समस्या क्यों है जनाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: 'PM मोदी हिंदुओं के प्रधानमंत्री हैं', गहलोत के इस बयान पर शेखावत ने कहा- इतनी समस्या क्यों है जनाब
Tue, 08 Aug 2023 12:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:41 PM IST
सार
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान कि वे हिंदू के प्रधानमंत्री हैं, को लेकर राजनीति तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर सीएम गहलोत को घेरते हुए कहा, आपको हिंदुओं से इतनी समस्या क्या है जनाब।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत और सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर तीखी टिप्पणी करना शुरू कर चुके हैं। जहां एक तरह मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि इस बार प्रदेश का चुनाव मोदी-गहलोत के बीच होगा। लेकिन ये भला कैसे हो सकता है, वो विश्व गुरु हैं और मैं तो राजस्थान का प्रथम सेवक मात्र हूं, प्रधानमंत्री जब भी यहां आते हैं, भ्रम फैलाकर जाते हैं।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री को हिंदुओं का प्रधानमंत्री बताया, इस बयान के बाद बीजेपी को मानो संजीवनी मिल गई। जोधपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछा कि जनाब आपको हिंदुओं से तकलीफ क्या है?
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा कि मोहब्बत की दुकान खोलने वालों के बोल सुन लीजिए। पहले कहते थे मोदी जी केवल बीजेपी के प्रधानमंत्री हैं और अब कहने लगे हैं कि हिंदुओं के प्रधानमंत्री हैं। आपको हिंदुओं से इतनी क्या समस्या है जनाब? देश के विभाजन के समय से आज राम मंदिर के निर्माण तक कांग्रेस हमेशा हिंदुओं के खिलाफ रही है। आप और आपका वोट बैंक कैसा प्रधानमंत्री चाहते हैं? चीन को जमीन देने वाला या पाकिस्तान के सामने सर झुकाने वाला। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है दोनों दल अपने-अपने पारंपरिक वोट बैंक को सम्भालने में लग गए हैं।
विज्ञापन