{"_id":"645cb4d4059e935817031415","slug":"politics-govind-singh-dotasara-says-jan-sangharsh-yatra-is-personal-not-congress-yatra-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: डोटासरा बोले- पायलट की जन संघर्ष यात्रा व्यक्तिगत है, कांग्रेस की यात्रा नहीं, क्या नफा-नुकसान होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: डोटासरा बोले- पायलट की जन संघर्ष यात्रा व्यक्तिगत है, कांग्रेस की यात्रा नहीं, क्या नफा-नुकसान होगा
Thu, 11 May 2023 02:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 11 May 2023 02:56 PM IST
सार
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने एक ओर अजमेर से जन संघर्ष यात्रा की शुरुआत कर प्रदेश में कांग्रेस की गहलोत सरकार और पिछले बीजेपी राज के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल कर दिया है। साथ ही आरपीएससी पेपर लीक को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। दूसरी ओर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे पायलट की व्यक्तिगत यात्रा करार दिया है और कहा कि कांग्रेस संगठन से इसकी कोई परमिशन नहीं ली गई है।
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा की प्रेस वार्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर में पीसीसी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा, किसी भी सूरत में संगठन की यात्रा वह होती है, जिसमें हाथ का निशान होता है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की फोटो होती है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी की फोटो होती है। कांग्रेस संगठन एआईसीसी या पीसीसी कोई कार्यक्रम देता है तो वह संगठन का होता है। सचिन पायलट की यह व्यक्तिगत यात्रा है, कांग्रेस संगठन की यात्रा नहीं है।
विज्ञापन
क्या सचिन पायलट की इस यात्रा को अनुशासनहीनता माना जाएगा? मीडिया के इस सवाल पर डोटासरा ने कहा, यह उनकी व्यक्तिगत यात्रा है। कांग्रेस संगठन की यात्रा नहीं है। मुझे बार-बार यह बात रिपीट करने की जरूरत नहीं है। कौन, कब क्या करेगा और उससे कांग्रेस पार्टी को क्या नफा-नुकसान होगा? इस बारे में पार्टी आलाकमान पूरा मंथन करेगा। इसके बाद जो निर्णय लेगा, वह पार्टी आलाकमान ही लेगा। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि कांग्रेस प्रदेश संगठन या एआईसीसी से इस यात्रा की किसी प्रकार की अनुमति नहीं है, न ही कोई जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
'पायलट को जनसंघर्ष यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय से सीआरपीएफ सुरक्षा से अनभिज्ञ हूं'
सचिन पायलट को राजस्थान में जन संघर्ष यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सीआरपीएफ सुरक्षा दिए जाने मुद्दे पर डोटासरा ने कहा, इस बारे में सचिन पायलट ही बता सकते हैं कि उन्हें क्या सुरक्षा मिली है। मैं इस बारे में पूरी तरह अनभिज्ञ हूं। राजस्थान में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच चल रही खींचतान और जन संघर्ष यात्रा के बीच 12 मई को दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी बुलाया गया है। बैठक में पीसीसी चीफ डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और तीनों सह प्रभारी शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेश के संगठनात्मक मुद्दों और आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन होगा।
विज्ञापन