{"_id":"68b066812baa70ae0b0110d1","slug":"political-clash-intensifies-after-si-exam-cancellation-kirori-lal-meena-targets-hanuman-beniwal-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'जो गुरूर में हैं, मेरे खुलासे के बाद चुप हो जाएंगे', SI भर्ती परीक्षा पर मचे घमासान पर बोले मीणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'जो गुरूर में हैं, मेरे खुलासे के बाद चुप हो जाएंगे', SI भर्ती परीक्षा पर मचे घमासान पर बोले मीणा
Thu, 28 Aug 2025 07:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:54 PM IST
सार
राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद सियासी टकराव तेज हो गया है। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने धांधली के सबूतों का दावा करते हुए बड़े खुलासों की चेतावनी दी। उन्होंने हनुमान बेनीवाल पर हमला बोला।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में 2021 सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद सियासी घमासन शुरू हो गया। हाईकोर्ट के फैसले के बाद मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और सांसद हनुमान बेनीवाल एक दूसरे पर हमला हो गए हैं।
विज्ञापन
मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने बार-बार तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की थी। मीणा ने बताया कि उन्होंने इस विषय पर कई बार मुलाकात की, यहां तक कि एसओजी का गठन भी उनके आग्रह पर हुआ। उन्होंने एसओजी को कई अहम सबूत सौंपे, जिनके आधार पर कई अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया। उन्होंने माना कि यह फैसला पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन देर से ही सही, हाईकोर्ट का यह निर्णय स्वागत योग्य है।
विज्ञापन
हालांकि, इस बीच राजनीतिक टकराव भी खुलकर सामने आ गया है। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा इस फैसले का श्रेय लेने पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि बेनीवाल के 127 दिन के धरने की भीड़ इतनी बड़ी थी कि शहीद स्मारक पर जगह कम पड़ गई। उन्होंने तंज कसा कि बेनीवाल ने तो दिल्ली तक हिला दी थी और मानो प्रधानमंत्री से भी यह फैसला करवाने वाले थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: किरोड़ी-हनुमान भिड़े, जुबानी जंग से लेकर गाली-गलौज तक हुई, धमकी और आरोप का ऑडियो वायरल
किरोड़ी ने यह भी दावा किया कि आरएलपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष तक इस गड़बड़ी में शामिल थीं। उन्होंने माना कि पहले उनका नाम न लेना उनकी गलती थी, लेकिन अब वे इसका खुलासा करेंगे। मीणा ने कहा कि जो गुरूर में हैं, उनके बारे में ऐसे खुलासे करूंगा कि वे चुप हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट का सरकार को बड़ा झटका, एसआई भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक घोटाले पर बड़ा फैसला